'शूद्र तब तक हैं जब तक आप हिंदू हैं', DMK सांसद ए राजा का विवादित बयान

नई दिल्ली, 13 सितंबर। डीएमके के उप महासचिव व सांसद ए राजा ने अपने एक बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने सीधे भाजपा पर गुस्सा भड़काने और एक समुदाय के लिए नफरत फैलाने का आरोप लगाया। डीएमके सांसद ने हिंदू धर्म को टारगेट करते हुए कहा कि आप शूद्र तब तक ही हैं जब तक हिंदू हैं।

A Raja

द्रमुक के उप महासचिव व नीलगिरी के सांसद ने दावा किया कि मनुस्मृति में शूद्रों का अपमान किया गया। उन्हें समानता, शिक्षा, रोजगार और मंदिरों में प्रवेश के अधिकार से वंचित रखा गया।

मंगलवार को द्रविड़ कड़गम की एक बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ए राजा ने कहा, "आप तब तक शूद्र हैं जब तक आप हिंदू हैं। आप एक वेश्या के बेटे हैं जब तक आप शूद्र के रूप में रहते हैं। आप हिंदू रहने तक पंचमन यानी दलित हैं और तब तक आप एक अछूत हैं।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि अगर कोई ईसाई, मुस्लिम या फारसी नहीं है, तो उसे हिंदू होना चाहिए। "क्या कोई और देश है जो इस तरह की क्रूरता का सामना कर रहा है?"

ए राजा के इन बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा वे ऐसा पहले भी कर चुके हैं। ए राजा ने कई मौकों पर महिलाओं और हिंदुओं का अपमान किया।

वहीं तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई ने राजनीति में इसे एक खेदजनक स्थिति बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "@arivalayam सांसद ने एक बार फिर एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैला दी है, जिसका एकमात्र उद्देश्य दूसरों को खुश करना है। खुद को तमिलनाडु का मालिक मानने वाले इन नेताओं की ये दुर्भाग्यपूर्ण मानसिकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+