तमिलनाडु सरकार ने 'DMK फाइल्स' को लेकर उठाया कदम, BJP प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का केस

तमिलनाडु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई का दावा है कि एमके स्टालिन को 2011 में चेन्नई मेट्रो कॉन्ट्रैक्ट को ठीक करने के लिए 200 करोड़ रुपये दिए गए थे। जिसमें घोटाला हुआ है।

K Annamalai

तमिलनाडु की एमके स्टालिन की सरकार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। ये कदम नके द्वारा जारी की गई "DMK फाइल्स" और इस संबंध में उनके द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर उठाया गया है। चेन्नई के लोक अभियोजक ने आरोप लगाया है अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को बदनाम कर रहे हैं।

बीजेपी नेता ने हाल ही में आरोप लगाया था कि एमके स्टालिन को 2011 में चेन्नई मेट्रो कॉन्ट्रैक्ट को ठीक करने के लिए 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

अन्नामलाई ने कहा था, ''स्टालिन की पार्टी डीएमके (DMK) के नेताओं के पास 1.34 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो भ्रष्ट तरीकों से अर्जित की गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार के सदस्य दुबई की एक कंपनी के निदेशक थे जो राज्य में निवेश कर रही है।''

हालांकि डीएमके ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि ये आरोप लगत है। भाजपा ने कहा है कि अन्नामलाई ने पहले भी डीएमके के कानूनी नोटिस के बाद माफी मांगने से इनकार कर दिया था। हम इस लड़ाई को अदालत में लड़ेंगे।

भाजपा तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई ने इस साल 14 अप्रैल को 1.34 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की एक लंबी लिस्ट सार्वजनिक तौर पर जारी की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था ये संपत्ति मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उधयनिधि स्टालिन और दुरई मुरुगन सहित अन्य मंत्रियों सहित प्रमुख द्रमुक नेताओं के पास हैं।

डीएमके सांसद आरएस भारती ने कहा है कि रिश्वत के भुगतान का एक भी आरोप नहीं है। उन्होंने जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उन्होंने अपने हलफनामों में अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। यदि एक भी उल्लंघन होता है, तो कोई भी नागरिक चुनाव को चुनौती दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+