Tamil Nadu: उदयनिधि स्टालिन के विवादित बोल जारी, अब बीजेपी को बताया 'जहरीला सांप'

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर एक विवादित टिप्पणी कर दी, साथ ही उसे जहरीला सांप बताया। जिससे बीजेपी नेता भड़क गए।

जानकारी के मुताबिक उदयनिधि स्टालिन रविवार को तमिलनाडु के नेवेली में डीएमके विधायक राजेंद्रन के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को जहरीला सांप बताया। साथ ही उसकी सहयोगी अन्नाद्रमुक को 'सांपों को आश्रय देने वाला कचरा' कहा।

Udhayanidhi Stalin

स्टालिन ने कहा कि अगर कोई जहरीला सांप आपके घर में घुस जाए, तो उसे फेंक देना ही काफी नहीं होगा, क्योंकि वो आपके घर के पास कूड़े में छिप सकता है। जब तक आप झाड़ियां साफ नहीं करेंगे, सांप आपके घर में लौटता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम इसकी तुलना मौजूदा स्थिति से करें, तो मैं तमिलनाडु को अपना घर मानता हूं, जबकि जहरीला सांप बीजेपी है। वहीं एआईएडीएमके कचरा है, जो बीजेपी को छिपने की जगह देती है। जब तक आप कूड़ा साफ नहीं करेंगे, तब तक आप जहरीले सांप को घर से दूर नहीं रख पाएंगे। इसी तरह अगर आपको बीजेपी से छुटकारा पाना है, तो आपको एआईएडीएमके को पूरी तरह से खत्म करना होगा।

ए. राजा ने दिया था विवादित बयान
इससे पहले डीएमके नेता ए. राजा ने पीएम मोदी को सांप कहा था। उन्होंने कहा कि हर कोई सांप को मारने को तैयार है, लेकिन किसी के पास सांप के काटने के बाद की दवा नहीं है। वे सभी लाठी लेकर पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें सांप द्वार काटे जाने का डर रहता है। किसी के पास इसका इलाज नहीं है।

डीएमके नेता ने आगे कहा कि पेरियार, अन्ना और हमारे पास एंटीडोट है। उत्तर भारतीयों ने महसूस किया है कि द्रविड़ वो हैं, जो जहरीले सांप को निष्क्रिय करने में सक्षम है।

सनातन पर क्या कहा था?
हाल ही में उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह हम मच्छर,डेंगू, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं, उसी तरह सिर्फ सनातन धर्म का विरोध करना ही काफी नहीं है। इसे समाज से पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+