Tamil Nadu: गणेश चतुर्थी समारोह में बुर्का पहनकर पहुंचा शख्स, जमकर लगाए ठुमके, गिरफ्तार
देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम मची है। जगह-जगह आयोजन किए गए हैं। इस बीच तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान एक व्यक्ति को बुर्का पहनकर नाचते हुए नजर आया। युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में छाया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। पड़ताल में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में युवक बुर्का पहने डांस करता नजर आया। वीडियो में एक फूड डिलीवरी ब्वॉय के साथ बुर्का पहने युवक ठुमके लगा रहा है। पुलिस को एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि 21 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दौरान बुर्का पहने और नाचते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी। दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना मकसद...

शिकायत के आधार पर, एक टीम ने जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान विरुथमपट्टू के अरुण कुमार के रूप में की। इसके बाद, अरुण कुमार को दो समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी भी दी कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी की शुरुआत होती है। इस साल 19 सितम्बर के दिन गणपति बप्पा अपने सभी भक्तों के घर पधारे। अब उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications