Tamil Nadu Lok Sabha Chunav Result: तमिलनाडु में 'INDIA' ब्लॉक की कितनी बड़ी जीत?

Tamil Nadu LS Election Result: तमिलनाडु में इंडिया ब्लॉक को इस बार पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी मिल रही है। बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए शुरुआत में कुछ सीटों पर आगे चल रहा था, लेकिन बाद में पीछे हो गया।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने इस बार यहां जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु में 39 सीटें हैं और अबतक के रुझानों में डीएमके 22, कांग्रेस 9, सीपीएम 2, वीसीके 2, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 1,एमडीएमके 1 और सीपीआई को भी 2 सीटें मिल रही हैं।

lok sabha result

वहीं एनडीए की ओर से बीजेपी का कहीं खाता नहीं खुल पाया है। उसकी सहयोगी पीएमके भी रुझानों में आगे रहने के बाद पीछे हो गई। राज्य में इस बार बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसके प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से मैदान में थे। भाजपा को इस बार राज्य में कुछ सीटें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसकी यह उम्मीद टूट गई है।

वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके का भी इस बार राज्य में खाता नहीं खुला है और डीएमके गठबंधन की आंधी में सब हवा हो गए हैं। चुनाव परिणाम देखने से लगता है कि एनडीए से एआईएडीएमके के अलग होने से उसे नुकसान हुआ है।

जहां तक वोट शेयर की बात है तो इसमें भी डीएमके काफी आगे है, उसके बाद एआईएडीएमके का स्थान है। हालांकि, इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस के पीछे छोड़ दिया है। 2019 में भी तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 38 सीटों पर आगे रहा था।

तमिलनाडु में पहले चरण में ही 19 अप्रैल को सभी 39 सीटों पर वोट पड़े थे। वहां के परिणामों से तय है कि इंडिया ब्लॉक को इस बार मिली सफलता में इस बार भी इस राज्य का बड़ा योगदान रहा है। हालांकि, इस बार यूपी में इंडिया ब्लॉक को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। और तमिलनाडु दूसरे नंबर पर हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+