Tamil Nadu Board Results: कल आएंगे 12वीं के नतीजे, इस तरह देखें सबसे पहले
तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE) हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) 12वीं कक्षा के नतीजे कल जारी करेगा। 16 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र/छात्राएं tnresults.nic.in या dge.tn.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
चेन्नई। तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE) हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) 12वीं कक्षा के नतीजे कल जारी करेगा। 16 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र/छात्राएं tnresults.nic.in या dge.tn.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। खबरों के अनुसार परिणाम सुबह 9:30 बजे के बाद जारी किया जाएगा।

तमिलनाडु बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 6 अप्रैल के बीच आयोजित कराई थी। वहीं अब परीक्षाओं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही बोर्ड अधिकारियों ने घोषणा कर बताया था कि रिजल्ट 16 मई को जारी किया जाएगा। कल सुबह 9:30 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र/छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार छात्र/छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in या dge.tn.nic.in पर जाएं।
* 12वीं के रिजल्ट के दिए लिंक पर क्लिक करें।
* रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
छात्र/छात्राएं एसएमएस और फोन कॉल के जरिये भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा, जिससे साइट खुलने में वक्त लेगी। ऐसे में छात्र/छात्राएं परेशान न हों और सब्र बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: पंक्चर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, पढ़ें इसकी कहानी












Click it and Unblock the Notifications