तीन हजार से ज्यादा शहरों-कस्बों के नाम बदलेगी तमिलनाडु सरकार
चेन्नई। तमिलनाडु की सरकार राज्य में तीन हजार से ज्यादा जगहों के नाम बदलने जा रही है। आने वाले दो हफ्तों में इसको लेकर सरकार आदेश जारी कर देगी। जिन स्थानों के नाम बदले जाने हैं, उनमें शहर, कस्बे और दूसरी जगह शामिल हैं। जिन खास शहरों के नाम बदलने जाने हैं, उनमें त्रिलिकेन को थिरुवाल्लीकेनी, त्रिची को तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन को थूथूकुडी और पूनामल्ले का नाम पूवीरुन्धावल्ली करने का प्रस्ताव शामिल है।

तमिलनाडु सरकार में तमिल संस्कृति और तमिल भाषा मंत्री के. पंडीराजन ने इसको लेकर कहा है कि करीब तीन हजार जगहों के नाम बदलने को लेकर सरकार बहुत जल्दी आधिकारिक आदेश जारी करेगी। मंत्री ने अगले 15 दिनों में आदेश जारी हो जाने की बात कही है।
पंडीराजन ने बताया है कि 32 जिलों में हाई लेवल कमेटी बनाई गईं, जिन्होंने इतिहासकारों और तमिल बुद्धिजीवियों से बातकर नए नामों को लेकर सरकार को सुझाव दिए हैं। इस पर सरकार अब सरकार आदेश जारी करेगी। मंत्री पंडीराजन का कहना है लोगों की मांग, शहरों के इतिहास और पुराने नामों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु सरकार के इस फैसला का स्वागत किया है। भाजपा प्रवक्ता नारायण तिरुपति ने कहा है कि ये एक अच्छा फैसला है। लोग लंबे समय से कुछ जगहों के नाम बदलने की मांग कर रहे थे। अंग्रेजों के समय में और दूसरे कारणों से जिन शहरों के नाम बदल दिए गए, उनको वापस उनका नाम मिलना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेने में देर की गई, बहुत पहले ही शहरों के नाम बदलने को लेकर फैसला किया जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications