तमिलनाडु: राज्यपाल ने विधानसभा को लौटाया राज्य को नीट से छूट देने वाला विधेयक
चेन्नई, 3 फरवरी: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मेडिकल दाखिलों में तमिलनाडु को नीट से छूट देने वाले विधायक को राज्य विधानसभा को लौटा दिया है। शुक्रवार को राजभवन की ओर से ये जानकारी दी गई है। राज्यपाल आरएन रवि से नीट छूट विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजने की जगह सरकार को लौटाते हुए कहा है कि ये बिल छात्रों के हितों के खिलाफ है, खासकर राज्य के ग्रामीण और आर्थिक रूप से गरीब छात्रों के लिए ये मुश्किल खड़ी करेगा।

तमिलनाडु सरकार लगातार राज्यपाल आरएन रवि से नीट छूट विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजने की मांग कर रही थी। कई संगठनों ने इसके लिए प्रदर्शन भी किए थे। हालांकि राज्यपाल लगातार इसके खिलाफ दिख रहे थे। बीते साल सितंबर से इस विधेयक की फाइल राज्यपाल के पास थी, जिसे अब उन्होंने विधानसभा को लौटा दिया है।
बीते साल सितंबर में तमिलनाडु विधानसभा ने पास किया था बिल
तमिलनाडु की एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार बीते साल सितंबर में तमिलनाडु को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से छूट देने वाला विधेयक लेकर आई थी। सदन में बीजेपी को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों ने एक प्रस्ताव का समर्थन किया था, ऐसे में आसानी से इसे राज्य विधानसभा ने पास कर दिया गया था। इस विधेयक में राज्य के मेडिकल छात्रों को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) से स्थायी छूट देने के लिए राष्ट्रपति की सहमति मांगी गई है।
तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन का कहना है उनकी सरकार नीट खत्म कर मेडिकल कोर्से में 12वीं के नंबरों के आधार पर एडमिशन लेने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसी के लिए उनकी सरकार ये विधेयक लेकर आई है।












Click it and Unblock the Notifications