CM एमके स्टलिन बोले- यूक्रेन में फंसे तमिलों को स्वदेश लाने का खर्च उठाएंगे हम, नोडल ऑफिसर नियुक्त
चेन्नई, 25 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में कई भारतीय भी इस लड़ाई का न चाहते हुए भी हिस्सा बन गए हैं। यूक्रेन में फंसे कई भारतीयों छात्रों को भारत वापस लाए जाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन में फंसे 916 लोगों ने तमिलनाडु सरकार से संपर्क किया है। उनकी मदद के लिए तमिलनाडु सरकार ने एक नोडल ऑफिसर को भी नियुक्त किया है, जिससे संपर्क कर मदद ली जा सकती है। सीएम एमके स्टालिन के मुताबिक यूक्रेन में लगभग 5,000 तमिलनाडु के छात्र और प्रवासी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

सीएम एमके स्टालिन ने कहा, 'रूसी हमले के चलते यूक्रेन में फंसे सभी तमिलनाडु के छात्र और प्रवासियों को वापस घर लाने का जो भी खर्च होगा, वो राज्य सरकार वहन करेगी। आज सुबह 10 बजे तक, यूक्रेन के 916 लोगों ने तमिलनाडु सरकार से संपर्क किया है।' उन्होंने बताया कि यूक्रेन में रह रहे तमिल जिन्हें मदद की आवश्यकता है, वे राज्य नोडल अधिकारी और आईएएस जैकिंथा लाजर से संपर्क कर सकते हैं जो यूक्रेन में फंसे तमिलों को निकालने में मदद कर रहे हैं। जैकिंथा से 9445869848, 9600023645, 9940256444 और 044-28515288) नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने हंगरी और रोमानिया में शुरू किया अभियान
इसके अलावा नई दिल्ली स्थित तमिलनाडु पोधिगई इल्लम से व्हाट्सएप नंबर 9289516716 और ईमेल आईडी: [email protected] पर यूक्रेन के आपातकालीन सहायता केंद्र से मदद मांगी जा सकती है। स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1070 पर भी कॉल किया जा सकता है। इस बीच भारत सरकार ने भी अपने लोगों को वापस लाने के लिए यूक्रेन के लिए स्पेशल विमानों को भेजने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज (शुक्रवार) रात यूक्रेन के लिए रवाना होंगी एयर इंडिया की दो उड़ानें। उत्तराखंड सरकार ने भी यूक्रेन में रहने वाले उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया।












Click it and Unblock the Notifications