तमिलनाडु में सरकारी स्कूल के 100 छात्र एक साथ अस्पताल में हुए एडमिट, "गैस रिसाव" का है संदेह
तमिलनाडु में सरकारी स्कूल के 100 छात्र एक साथ अस्पताल में हुए एडमिट, "गैस रिसाव" का है संदेह
Tamil Nadu Govt School Students Admited in Hospital : तमिलनाडु के होसुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 100 छात्रों को एक साथ तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पतला में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में सभी छात्रों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। अधिकारियों को एक साथ इतनी अधिक संख्या में छात्रों की हालत बिगड़ने के पीछे कारण जहरीली गैस के रिसाव का संदेह है।

सांकेतिक फोटो
बता दें शुक्रवार को होसुर में 100 से अधिक सरकारी स्कूल के छात्रों को अचानक हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर लोग भागे। हालांकि छात्रों के एक साथ बीमार होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं अधिकारियों को इसका कारण एक जहरीली गैस रिसाव का संदेह जताया है।
ये सरकारी स्कूल कृष्णागिरि जिले के होसुर के पास है। जिसमें कक्षा 6 और 7 के छात्रों को अचानक उल्टी और बेहोशी होने लगी। बच्चों की हालत खराब होती देख स्कूल के प्रिंसिपल ने तुरंत चिकित्सा सहायता के डॉक्टरों को बुलाया और डॉक्टर की सलाह पर 100 बच्चों को अस्पताल ले जाकरभर्ती करवाया गया। वहीं अस्ताल प्रशासन ने बताया कि स्कूल के प्रभावित बच्चों का इलाज चल रहा है और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मेडिकल टीमों को स्कूल में तैनात किया गया है।
वहीं इस मामले की खबर लगते ही होसूर जिले की जिला प्रशासन और पुलिस स्कूल पहुंच गई हैं और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट चुकी है। स्कूल में जांच करने पहुंचे अधिकारियों को संदेह है कि छात्र किसी जहरीली गैसे के संपर्क में आए हैं और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि कहीं सेप्टिक टैंक से रिसाव तो नहीं हुआ या किसी नजदीकी उद्योग से तो ये गैस लीकेज नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी जांच करने में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications