तमिलनाडु सरकार ने जारी किया जयललिता की मौत को लेकर बयान

पांच अक्टूबर से 6 दिसंबर 2016 के बीच जयललिता अपोलो में भर्ती थीं। अपोलो के डॉक्टरों ने पहले भी जयललिता की मौत को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत को लेकर फैल रही अफवाहों और अटकलों को खारिज करते हुए डॉक्टरों की रिपोर्ट के साथ एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में चेन्नई एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है कि किन परिस्थितियों में जयललिता की मौत हुई है।

तमिलनाडु सरकार ने जारी किया जयललिता की मौत को लेकर बयान

जयललिता की मौत को लेकर फैल रही हैं अफवाहें
पांच अक्टूबर से 6 दिसंबर 2016 के बीच जयललिता अपोलो में भर्ती थीं। अपोलो के डॉक्टरों ने पहले भी जयललिता की मौत को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी। सोमवार को जयललिता की हेल्थ और चेकअप से जुड़ी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी गई। जयललिता की मौत को लेकर लगातार फैल रही अफवाहों की वजह से राज्य सरकार ने अस्पताल से रिपोर्ट मांगी थी ताकि तमाम शंकाओं को दूर किया जा सके। READ ALSO: SC का आदेश: बाबरी मस्जिद मामले में आडवाणी के खिलाफ चलेगा केस

जानकारी के लिए कोर्ट में की गई अपील
अस्पताल की ओर से दी गई रिपोर्ट को राज्य सरकार जयललिता की मौत के अटकलों को दूर कर स्पष्ट जानकारी देने के लिए इस्तेमाल करेगी। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत और उनके हेल्थ रिकॉर्ड की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में एक अपील की गई है। राज्य सरकार के मंत्रियों ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि जयललिता की मौत को पन्नीरसेल्वम ने गलत तरह से इस्तेमाल करने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+