तमिलनाडु: 18 अयोग्य विधायकों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही सरकार, दिनाकरण ने दी भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी
चेन्नई। एएमएमके के नेता टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु सरकार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य के 23 विधायकों में 18 अयोग्य हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है, जो जिन विधानसभा क्षेत्रों में विधायक अयोग्य है। दिनाकरण ने राज्य सरकार को धमकी देते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर पाए तो उन्हे भूख हड़ताल पर जाना होगा। दिनाकरण ने कहा कि इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ही उन्हें न्याय दिला सकता है।

उन्होंने कहा कि जो भी विधायक अयोग्य है उनके विधानसभा क्षेत्र में काम नहीं होता है, तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसी महीने दिनाकरण ने 18 विधायकों को दल-बदल संबंधी नियम के तहत अयोग्य घोषित करने के बाद अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम पार्टी के संस्थापक टीटीवी दिनाकरन ने बड़ा खुलासा किया था।
दिनाकरन ने दावा किया था कि राज्य के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) ओ पन्नीरसेल्वम, पलानीस्वामी सरकार को छोड़कर उनके साथ हाथ मिलाने को तैयार थे ।












Click it and Unblock the Notifications