Tamil Nadu: कुड्डालोर में 6 वाहनों की हुई आपस में टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की हो गई मौत
तमिलनाडु के त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह छह वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

tamil nadu road accident news: घने कोहरे के कारण तमिलनाडु (tamil nadu) के कुड्डालोर (Cuddalore) जिले के वेपपुर (Veppur) के पास त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग 6 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा मंगलवार (03 जनवरी) तड़के हुए है।
कुड्डालोर पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेपपुर के पास मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण 2 निजी बस, 2 कार और दो लॉरी आपस में टकरा गई थीं। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस की मानें तो अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए वेपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन इनमें से एक गाड़ी की आरसी बुक के अनुसार वाहन चेन्नई के नंगनल्लूर का था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पहचान करने में टीम जुटी है। वहीं, इस हादसे के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications