Tamil Nadu: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत
Tamil Nadu News: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 यात्रियों को मौत हो गई। जबकि, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, आग लगने की घटना को लेकर दक्षिणी रेलवे की तरफ से 9360552608 और 8015681915 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, आग लगने की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने का ऐलान किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने की सूचना शनिवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मिली थी, जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुछ पैसेंजर ट्रेन के कोच में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर घुस गए थे। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग से अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तो वहीं, ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो साफ दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है। कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं।
इस दौरान बगल के रेलवे ट्रेक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। ट्रेन में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी तत्कला मौके पहुंच गई और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जल गया। खबर के मुताबिक, ट्रेन के टूरिस्ट कोच में लखनऊ स 65 तीर्थयात्री सवाल हुए थे।
ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) आज सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर मदुरै पहुंची। मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 5:30 बजे, मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़े एक टूरिस्ट कोच में आग लग गई। जिस कोच में आग लगी उसमें तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश ये यात्रा कर रहे थे।
जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया तो उसमें आग लग गई। इसकी वजह से कोच में भी आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अधिकांश यात्री कोच से बाहर निकल गए। लेकिन, इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अन्य 20 घायलों को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तो वहीं, दक्षिणी रेलवे ने मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री ट्रेन में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे, जिसके कारण आग लगी। रेलवे के रूल के मुताबिक, कोई भी ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच के अंगर ले जाना सख्त मना है।












Click it and Unblock the Notifications