Tamil Nadu election result 2021: कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वॉइन करने वाली एक्ट्रेस खुशबू सुंदर पीछे, डीएमके आगे
चेन्नई, मई 2: तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर हुए चुनाव के बाद 2 मई को वोटों की गिनती चल रही है। तमिलनाडु चुनाव में मुख्य रूप दो गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। ये मुकाबला तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज एआईएडीएमके और बीजेपी गठबंधन है वहीं उनकी विरोधी स्टालिन की पार्टी डीएमके और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने के लिए पूरी जोर अजमाइश की है। चुनाव में कुल 3,998 कैडिंडेट है जिनकी किस्मत का फैसला आज रिजर्ट के बाद हो जाएगा।

तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है। इसलिए ये चुनाव और भी रोचक माना जा रहा है। वहीं तमिलानाडु की थाउजेंड लाइट्स विधानसभा वीआईपी सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट की खास बात ये भी है कि इस सीट पर दक्षिण फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर का द्रमुक के डॉ एझिलन नागनाथन से है और वो काफी पीछे चल रही हैं। अब तक की वोट काउंटिंग में थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट पर, द्रमुक के डॉ एझिलन नागनाथन आगे चल रहे हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पहले ही खूशबू सुंदर कांग्रेस में टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस छोड़ भाजपा में शमिल हुई थीं। जबकि खुशबू तमिलनाडु में कांग्रेस का फेमस चेहरा थीं। 2020 में उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था। जबकि खुशबू सुंदर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थीं।
वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव में थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट पर डीएमके ने जीत हासिल की थी। डीएमके को इस सीट पर 61,726 वोट मिले थे जबकि एआईएडीएमके को 52,897 वोट मिले थे। वहीं भाजपा वोट प्रतिशत के आधार पर भाजपा तीसरे नंबर पर थी भाजपा कैंडीडेट को केवल 8516 वोट मिले थे। वर्ष 2011 में इस सीट पर एआईएडीएमके के वलार्मथी ने जीत हासिल की थी। वर्ष 1996, साल 2011 और साल 2006 में स्टालिन एमके ने जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications