Tamil Nadu Election: स्टालिन फिर मारेंगे बाजी? या BJP, विजय बदल देंगे खेल? ओपिनियन पोल के आंकड़े करेंगे हैरान
Tamil Nadu Election 2026 opinion poll: तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो चुकी है। चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां और रणनीतियां साफ तौर पर नजर आने लगी हैं।
234 सीटों वाले इस बड़े राज्य में अब तक मुकाबला मुख्य रूप से DMK+ और AIADMK+ के बीच माना जाता रहा है, लेकिन इस बार मैदान में एक नया और चर्चित नाम जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने विजय थलापति और उनकी पार्टी TVK ने समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। इसी बीच Vote Vibe India के ताजा ओपिनियन पोल ने ऐसे आंकड़े सामने रखे हैं, जो किसी को भी चौंका सकते हैं।

▶️ मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए जनता किसे देखना चाहती है? (Tamil Nadu Preferred CM Face)
ओपिनियन पोल में जब लोगों से पूछा गया कि वे तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री किसे बनते देखना चाहते हैं, तो मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक बार फिर सबसे आगे नजर आए। सर्वे के मुताबिक 33.3 प्रतिशत लोगों ने DMK+ के एमके स्टालिन को अपनी पहली पसंद बताया।
वहीं AIADMK+ के नेता पलानीस्वामी यानी EPS को 29.8 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। दिलचस्प बात यह रही कि पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे विजय थलापति भी पीछे नहीं रहे और 23.2 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहने की बात कही। इससे साफ है कि मुकाबला सिर्फ दो ध्रुवों तक सीमित नहीं रहा।
▶️ किस गठबंधन को मिल सकता है सबसे ज्यादा वोट? (Tamil Nadu Voting Percentage)
जब बात वोट शेयर की आई तो तस्वीर और भी रोचक हो गई। DMK+ गठबंधन को 35.8 प्रतिशत लोगों ने समर्थन देने की बात कही। AIADMK+ सिर्फ दो प्रतिशत पीछे रहा और उसे 33.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
वहीं विजय थलापति की TVK को 19.2 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। खास बात यह है कि करीब 4.7 प्रतिशत मतदाता अब भी अनिर्णीत हैं, जिन्हें चुनाव के वक्त 'किंगमेकर' माना जा सकता है।
▶️ महिला, युवा और बुजुर्ग किस पार्टी को देंगे वोट?
सर्वे में सामाजिक और आयु वर्ग के आधार पर भी दिलचस्प रुझान सामने आए हैं। पुरुष मतदाता अपेक्षाकृत अधिक संख्या में DMK+ के पक्ष में दिखे, जबकि महिलाएं AIADMK+ की ओर झुकी हुई नजर आईं।
युवाओं में विजय थलापति का क्रेज साफ दिखा और 41 प्रतिशत युवा मतदाता TVK को समर्थन देने की बात कहते नजर आए। मिड एज वोटर्स में AIADMK+ को बढ़त मिली, जबकि वरिष्ठ नागरिकों में DMK+ का पलड़ा भारी रहा।
जातीय समीकरणों की बात करें तो SC, OBC और जनरल कैटेगरी में AIADMK+ मजबूत दिखी, जबकि अल्पसंख्यक वोटर्स का झुकाव DMK+ की ओर रहा।
▶️ विजय थलापति गेम चेंजर बनेंगे या वोट कटर? (Impact of Vijay)
विजय थलापति को लेकर मतदाता भी बंटे हुए नजर आए। करीब 18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनकी पार्टी सरकार बना सकती है, जबकि 8 प्रतिशत लोगों का कहना है कि TVK त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में किंगमेकर बन सकती है। वहीं 22 प्रतिशत लोग उन्हें वोट कटर मानते हैं।
करीब 31 प्रतिशत का मानना है कि विजय थलापति का हाल बिहार में प्रशांत किशोर जैसी स्थिति वाला हो सकता है। उम्र के साथ इस उम्मीद में भी गिरावट देखी गई है, जहां युवा ज्यादा आशावादी हैं और बुजुर्ग मतदाता ज्यादा सतर्क।
▶️ क्या मौजूदा विधायकों के खिलाफ नाराजगी है? (Anti-Incumbency Factor)
ओपिनियन पोल में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काफी मजबूत दिखा। करीब 53.7 प्रतिशत मतदाता मौजूदा विधायक को दोबारा समर्थन देने के मूड में नहीं हैं। सिर्फ 29.1 प्रतिशत लोग ही अपने मौजूदा विधायक को फिर से वोट देने की बात कह रहे हैं।
खास बात यह है कि 20 प्रतिशत से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो विधायक से नाराज हैं लेकिन अगर पार्टी उम्मीदवार बदलती है तो उसी पार्टी को वोट देने को तैयार हैं। इससे साफ है कि टिकट वितरण इस चुनाव में बड़ा मुद्दा बनने वाला है।
▶️ TVK किसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है? (Vote Split Analysis)
सर्वे के मुताबिक TVK सबसे ज्यादा नुकसान DMK को पहुंचा सकती है। करीब 32 प्रतिशत लोगों का मानना है कि विजय थलापति की पार्टी DMK के वोट काटेगी। 20 प्रतिशत लोगों के मुताबिक इसका असर AIADMK पर पड़ेगा, जबकि 17 प्रतिशत का कहना है कि दोनों बड़े गठबंधनों को नुकसान होगा। जातीय और आयु वर्ग के हिसाब से भी यह धारणा बदलती नजर आई।
ओपिनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि एमके स्टालिन और DMK+ अभी भी मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन उनकी राह आसान नहीं है। AIADMK+ कड़ी टक्कर दे रही है और विजय थलापति का फैक्टर पूरे चुनाव को अप्रत्याशित बना रहा है। 2026 का तमिलनाडु चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि नए राजनीतिक प्रयोगों और बदलते जनमत की असली परीक्षा साबित हो सकता है।
▶️ Tamil Nadu Election 2026 Date Schedule: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 शेड्यूल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की आधिकारिक तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं। हालांकि संभावना है कि अप्रैल या मई 2026 में एक ही चरण में मतदान कराया जा सकता है। 2021 में भी सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हुए थे, मतदान 6 अप्रैल को हुआ था और नतीजे 2 मई को आए थे।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications