तमिलनाडु: DMK पार्षद ने सैनिक पर किया हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब तक 9 गिरफ्तार

हमले में घायल सैनिक प्रभू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने कल रात दम तोड़ दिया। इसके बाद 9 फरवरी को 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सांकेतिक फोटो

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में डीएमके पार्षद द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक 29 वर्षीय सोल्जर की मौत हो गई। सैनिक का नाम प्रभु है, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि एक सार्वजनिक टैंक पर कपड़े धोने को लेकर सिपाही और डीएमके पार्षद चिन्नासामी के बीच बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि हमले में सिपाही का भाई प्रभाकरन भी घायल हो गया।

हमले में घायल सैनिक प्रभू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने कल रात दम तोड़ दिया। इसके बाद 9 फरवरी को 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। DMK पार्षद सहित तीन और लोगों को आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि भीड़ ने सैनिक पर लकड़ियों से हमला किया था।

Recommended Video

    Tamil Nadu का नाम बदलने पर संग्राम, राज्यपाल RN Ravi और CM MK Stalin में आर-पार | वनइंडिया हिंदी

    इस मामले में सत्तारूढ़ डीएमके ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा के राज्य प्रमुख अन्नामलाई ने कहा कि एक सेना के व्यक्ति के लिए अपने ही गृहनगर में कोई सुरक्षा नहीं है। लोग उदासीन मुख्यमंत्री को देख रहे हैं, जिनके पास गृह विभाग है।

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल में 60 ठिकानों पर NIA का छापा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+