तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल में 60 ठिकानों पर NIA का छापा
कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में तमिलनाडु में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार एनआईए केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में तकरीबन 60 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में तमिलनाडु में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार एनआईए केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में तकरीबन 60 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ सहानुभूति रखने वालों संदिग्धों के खिलाफ चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार ये लोग वीडियो के जरिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। कर्नाटक के 45 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले साल 23 अक्टूबर को कोयंबटूर में एक कार सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले व्यक्ति का नाम मुबीन था। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी लोग कोयंबटूर के रहने वाले थे। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उनके नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन, अफसर खान, मोहम्मद थल्हा, मोहम्मद रियास, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज था।
आरोपियों के पास से एनआईए ने पोटैशियम और 109 वस्तुएं बरामद की थी। इन लोगों के पास से पोटैशियम नाइट्रेट, ब्लैक पाउडर, सल्फर, पर्न पाउडर, 9 बोल्ड की बैटरी समेत तमाम चीजें पाई गई थीं, जिसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाता है। इन लोगों के पास से आतंकी विचारधारा से जुड़े दस्तावेज भी मिले थे, जिमसे जिहाद की चर्चा थी।












Click it and Unblock the Notifications