भाजपा, पीएमके के बाद अन्नाद्रमुक की डीएमडीके से गठबंधन की कोशिश
चेन्नई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और पीएमके से गठजोड़ के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (अन्नाद्रमुक) की अब डीएमडीके से तालमेल पर बातचीत चल रही है। रविवार को अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम ने कहा है कि डीएमडीके के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत अच्छे माहौल में चल रही है और आखिरी दौर में है। इसको लेकर एक-दो दिन में ऐलान कर दिया जाएगा।

मंगलवार को अन्नाद्रमुक और भाजपा नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। गठबंधन में पीएमके भी शामिल है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। भाजपा को पांच लोकसभा सीटें दी गई हैं, वहीं पीएमके सात पर लड़ेगी। अन्नाद्रमुक 27 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 जबकि पुडुचेरी में एक लोकसभा सीट है।
अन्नाद्रमुक तमिलनाडु का सत्तारूढ़ दल है। पार्टी ने 2014 में तमिलनाडु की 39 लोकसभा में से 37 सीटें जीती थीं। हालांकि इस बार मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के कई दलों को साथ जोड़ लेने के बाद एआईएडीएमके ने भी भाजपा और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों को साथ लिया है।
पिछले चुनाव में द्रमुक और कांग्रेस को भले ही एक लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली हो लेकिन इस बार द्रमुक के नेतृत्व में सात से आठ दल एकजुट होकर चुनाव लड़ सकते हैं। द्रमुक के साथ कांग्रेस के अलावा तीन वामपंथी दल, मुस्लिम लीग और वीसीके साथ आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications