तमिलनाडु: सॉफ्ट ड्रिंक की बंद बोतल में मिली छिपकली, वीडियो वायरल
चेन्नई। बढ़ती गर्मी के कारण इस समय कोल्डड्रिंक की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है इसलिए आपको इस समय बाहर अक्सर लोग कोल्डड्रिंक पीते नजर आयेंगे लेकिन बाहर मिलने वाला ये शीतल पेय आपकी सेहत के लिए कितना उपयोगी है इस बात का पता आप नहीं लगा सकते हैं क्योंकि बाहर जो चीजें मिल रही हैं उसकी कोई गारंटी नहीं है।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि तमिलनाडु के शहर धर्मापुरी में सॉफ्ट ड्रिंक की बंद बोतलें में मरी हुई छिपकली पाई गयी है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कोल्डड्रिंक के नाम पर सेहत से खिलवाड़ होते देख लोग बुरी तरह से दुकानवाले पर भड़क गये क्योंकि उसकी शॉप पर ही ऐसी कोल्डड्रिंक पायी गई है। फिलहाल खाद्य अधिकारियों ने बोतल को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है।
देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications