Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमिलनाडु कांग्रेस विधायक थिरुमगन एवरा को पड़ा दिल का दौरा, 46 साल की उम्र में निधन

इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक थिरुमगन एवरा का बुधवार को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 46 साल के थे।

Thirumagan Evera Passed away

Thirumagan Evera Passed away: तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक थिरुमगन एवरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। थिरुमगन एवेरा (Thirumagan Evera) कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे हैं। कार्डियक अरेस्ट के बाद उनकी 46 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। थिरुमगन एवरा इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक थे।

जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मंगलवार को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। थिरुमगन एवरा दक्षिण भारत के महान नेता, द्रविड़ आंदोलन की शुरुआत करने वाले पेरियार ईवी रामासामी के प्रपौत्र थे। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईवीकेएस एलंगोवन हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थिरुमगन एवरा को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें इरोड के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया। थिरुमगन एवरा की आकस्मिक मृत्यु ने ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि तमिलनाडु के पूरे राजनीतिक परिदृश्य को झकझोर कर रख दिया है।

थिरुमगन एवरा एक राजनेता थे, जो तमिलनाडु की विधान सभा के सदस्य हैं। वह 2021 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में इरोड (पूर्व) से चुने गए थे। उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़कर इरोड (पूर्व) सीट जीती। उन्हें कुल वोट शेयर का 44.27% प्राप्त हुआ। उन्होंने AIADMK के उम्मीदवार एम. युवराज को हराया, जिन्होंने चुनाव में 38.41% वोट शेयर प्राप्त किया।

उनका परिवार कई पीढ़ियों से राजनीति में है। ईवीकेएस एलंगोवन के पिता संपत ईवीआर पेरियार के राजनीतिक उत्तराधिकारी थे। वह नमक्कल निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद थे। वह पेरियार के भतीजे भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+