Tamil Nadu CM Stalin ने प्रदेश में Hindi Imposition के खिलाफ मोर्चा खोला ! विधानसभा से प्रस्ताव पारित
Tamil Nadu CM Stalin ने Hindi Imposition के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी भाषाओं को बराबर सम्मान देने की अपील की है। Tamil Nadu CM MK Stalin resolution against Hindi Imposition tre
Tamil Nadu CM Stalin ने राज्य विधानसभा में हिंदी भाषा थोपने (Hindi Imposition) के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया। विधेयक पारित होने के बाद बीजेपी ने विरोध में विधानसभा से वॉकआउट किया।

CM की अपील, संसदीय समिति की सिफारिशें लागू न करें
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सभी भाषाओं को बराबर सम्मान देने संबंधी प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा, यह सदन सरकार से आग्रह करता है कि केंद्र सरकार राजभाषा पर संसदीय समिति के अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपति को सौंपी गई रिपोर्ट में की गई सिफारिशों को लागू न करे।

तमिल के अलावा दूसरी भाषाओं के भी खिलाफ
सीएम एमके स्टालिन ने कहा, राजभाषा पर संसदीय समिति की सिफारिशें तमिल सहित राज्य की दूसरी स्थानीय भाषाओं के भी खिलाफ हैं। रिपोर्ट की सिफारिशें हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं को बोलने वाले लोगों के हित के खिलाफ भी हैं।

भाजपा का वॉकआउट
Hindi Imposition का आरोप लगने के बीच तमिलनाडु विधानसभा में हिंदी थोपने के खिलाफ प्रस्ताव का भाजपा ने विरोध किया। तमिलनाडु में सत्तारुढ़ पार्टी डीएमके को पूर्ण बहुमत है, ऐसे में प्रस्ताव आसानी से पारित हो गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य के भाजपा विधायकों ने विधानसभा से बहिर्गमन किया।












Click it and Unblock the Notifications