तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने की PM मोदी से मुलाकात, बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत के लिए मांगे 2 हजार करोड़
Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में रविवार से लगातार भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य में चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव इस कदर हावी है कि पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से मिचौंग तूफान और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और आपदा राहत कोष प्रदान करने का आग्रह किया।

सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी से कहा कि दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से जो नुकसान हुआ है, वह 100 साल के इतिहास में नहीं देखा गया। इसलिए तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों के लिए आजीविका सहायता के लिए आपदा राहत कोष से 2000 करोड़ रुपए दिए जाने की जरूरत है।
स्टालिन ने किया पोस्ट, जताया आभार
पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए स्टालिन ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें तमिलनाडु में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने बिना किसी देरी के चल रहे बचाव कार्यों को चलाने और प्रमुख बुनियादी सुविधाओं के पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धन के लिए अनुरोध प्रस्तुत किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में तमिलनाडु की जरूरतों को ध्यान से सुनने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं।
बारिश से 10 लोगों की मौत
आपको बता दें कि तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के कारण अब तक 10 लोगों की मौत चुकी है। तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिवदास मीना के मुताबिक राज्य के दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश हुई। दो दिनों के भीतर प्रभावित जिलों में 1150 मिमी बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications