पहले स्टेयरिंग को चूमा, फिर बोनट को लगाया गले और रोने लगा... इमोशनल कर देगा बस ड्राइवर का रिटायरमेंट Video
Tamil Nadu Bus Driver Video: सोशल मीडिया पर एक बस ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने सेवा के आखिरी दिन रिटायरमेंट पर बस के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगा।

Bus Driver Retirement Video: अपने काम से प्यार क्या होता है? इसका एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बस ड्राइवर अपनी सर्विस से रिटायरमेंट के बाद बस से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा, जिसका वीडियो लोगों को भी भावुक कर रहा है।
काम से प्यार का भावुक नजारा
एक लंबा वक्त अपने काम को देने के बाद रिटायरमेंट का दिन हर कर्मचारी की जिंदगी का सबसे खास होता है। अपनी नौकरी के दौरान लोगों का अपनी चीजों से एक खास रिश्ता बन जाता है। चाहे वो ऑफिस हो या डेली लाइफ रूटिन। ऐसा ही कुछ एक तमिलनाडु के बस ड्राइवर के साथ हुआ, जो अपने रिटायरमेंट पर भावनाओं को काबू नहीं कर पाया।
दरअसल, एक बस ड्राइवर नौकरी के आखिरी दिन फूट-फूटकर रोता नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर और लोगों को भी इमोशनल कर रहा है। वीडियो तमिलनाडु के मदुरई जिले का बताया जा रहा है, जहां रिटायरमेंट के आखिरी दिन ड्राइवर सरकारी बस को प्यार करते हुए गले लगते हुए दिखाई दे रहा है।
बस को गले लगाकर रोया ड्राइवर
वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर सबसे पहले बस की स्टेयरिंग को चमूता है। उसके हाथ जोड़ता है फिर गेट से बाहर आकर बस के बोनट को अपनी बांहे फैलाकर पकड़ लेता है। इस दौरान ड्राइवर की आंखें छलक जाती है और वो फूट-फूटकर रोता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं कमेंट में यूजर भी ड्राइवर की भावनाओं की कद्र करते हुए प्यार बरसा रहे है। एक यूजर ने लिखा कि काम की इज्जत है ये। एक अन्य ने लिखा भाई ने रूला दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में दिख रहे 60 वर्षीय बस ड्राइवर का नाम मुथुपंडी है, जो तिरुपरंगुंराम सरकारी बस वर्कशॉप में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे।












Click it and Unblock the Notifications