तमिलनाडु में दो बसों की टक्कर ने लील ली 11 जिदंगियां, स्टालिन सरकार मृतकों के परिवारों को देगी ₹3 लाख मुआवजा
Tamil Nadu bus accident: तमिलनाडु केशिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास रविवार की सुबह दो सरकारी बसों की आमने-सामने से टक्कर हुई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद कईयों के घरों में मातम छा गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
इस दुर्घटना में बस सहायक चालक (क्लीनर) की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 8 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को कराईकुडी, तिरुपत्तूर और शिवगंगा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के लिए ₹3 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख और मामूली रूप से घायलों को ₹50,000 का मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।
कैसे हुआ ये हादसा?
यह हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने अचानक यू-टर्न लेने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही निजी बस से कार की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो कई वहीं इस बस में फंसे हुए घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने मदद कर बाहर निकाला। इस घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें स्थानीय लोग बस में फंसी महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को बाहर निकालने नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications