Tamil Nadu: बीजेपी के राज्य सचिव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मदुरै सांसद के खिलाफ किया था ट्वीट

हाल ही में तमिलनाडु के बिजली मंत्री और डीएमके नेता सेंथिल बालाजी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राज्य की पुलिस ने तमिलनाडु बीजेपी के सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार कर लिया। जिससे सियासत फिर से गर्मा गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात चेन्नई में मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने बीजेपी राज्य सचिव को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ ये कार्रवाई मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर किए गए ट्वीट की वजह से हुई है।

Tamil Nadu

घटना के बाद बीजेपी नेता राज्य सरकार पर हमलावर हैं। साथ ही इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बता रहे। मामले में तमिलनाडु बीजेपी चीफ के. अन्नामलाई ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उनकी एकमात्र गलती कम्युनिस्टों, डीएमके के सहयोगियों के बुरे दोहरे मानकों को उजागर करना था। ये गिरफ्तारियां हमें नहीं रोक सकतीं, हम सच्चाई को जनता तक पहुंचाते रहेंगे।

ट्वीट में क्या था?
सूर्या ने आरोप लगाया था कि एक कम्युनिस्ट पार्षद ने सफाईकर्मी को जबरदस्ती एक ऐसे नाले में उतारा, जो गंदगी और मल से भरा था। जिससे उसके शरीर में एलर्जी हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने सांसद वेंकटेशन को इस संबंध में पत्र लिखा और घटना में कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि आपकी अलगाववाद की नकली राजनीति से उस नाले से भी बदतर बदबू आ रही है। एक इंसान के रूप में जीने का रास्ता खोजिए, दोस्त। कहा जा रहा कि इसी ट्वीट की वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई है।

सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद हंगामा

वहीं दूसरी ओर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी के घर छापेमारी की थी। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उस कार्रवाई के वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस गिरफ्तारी के बाद कोयम्बटूर में विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर रैली निकाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+