DMK का मतलब डेंगू-मलेरिया-कोसु जिसे....तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष का उदयनिधि के 'सनातन' बयान पर पलटवार
Sanatan Dharma: सनातन धर्म पर विवादित बयान देकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। इसके बावजूद उदयनिधि की 'सनातन धर्म' को लेकर बयानबाजी थमी नहीं है। वहीं अब तमिलनाडु भाजपा (BJP) अध्यक्ष अन्नामलई ने तमिलनाडु की सत्तारुढ़ डीएमके पर हमला बोलते हूए उदयनिधि को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है।

डीएमके एक जातिवादी पार्टी है जिसे नष्ट किया जाना चाहिए
भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने गुरुवार को कहा कि "तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके एक जातिवादी पार्टी है जिसे नष्ट किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने भाजपा ने दलित सशक्तिकरण पर द्रमुक के ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल उठाया। डीएमके को 'डेंगू मलेरिया, कोसि (मच्छर)' भी करार दिया और कहा इसके 'उन्मूलन' की आवश्यकता है।"
DMK का मतलब डेंगू-मलेरिया-कोसु...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलई ने एक्स पर लिखा "अगर तमिलनाडु में किसी चीज को खत्म करने की आवश्यकता है तो वो डीएमके है। उन्होंने कहा डी के मायने डेंगू, एम का मतलब मलेरिया और के का मतलब कोसु है।" कोसु का तात्पर्य तमिल में किसी जानलेवा बीमारी से होता है। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि अगर लोग इन घातक बीमारियों को डीएमके से जोड़ेंगे और उसे राज्य से खत्म करने की कोशिश करेंगे।
डीएमके को अन्नामलई ने दी ये चुनौती
इसके साथ ही अन्नाामलई ने तमिनाडु सीए स्टालिन को 'सनातन धर्म' पर चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली। उन्होंने कहा आइए सनातन धर्म पर चुनाव लड़ते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा "डीएमके 'सनातन धर्म' समाप्त करने जा रही है। हम कहेंगे कि हम सनातन धर्म की रक्षा करेंगे और सनातन धर्म को सुरक्षिण करेंगे। फिर हम देखेंगे कि तमिलनाडु की जनता किसे मतदान करेगी। अन्नामलई ने कहा डीएमके का नाटक कई सालों से हम देख और जान रहे हैं।"
सनातन को खत्म करने वाली डीएमके में 90 प्रतिशत हिंदू
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा "डीएमके सत्ता में आने के बाद पहले साल से सनातन धर्म का विरोध करती आई है। दूसरे साला खत्म करने की बात की, तीसरे साल में सतानत धर्म को उखााड़ फेंकने चााहते, चौथे साल कहते हैं डीएमके में 90 प्रतिशत हिंंदू हैं और पाचंवे साल बोले आप हिंंदू हैं केवल एक हिंदू। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में डीएमके का सफाया हो जाएगा।"
स्टालिन पर भी अन्नामलई ने बोला हमला
वहीं तमिलाडु सीएम स्टानिल द्वारा बेटे का बचाव करने पर अन्नामलई ने कहा सनातन धर्म किसी भी धर्म से पहले का है। ये धर्म ही कहता है कि मनुष्य भगवान हैं और यह जीवित प्राणियों को भगवान होने की बात करता है...और आपका(एमके स्टालिन) इसे मिटाने की बात करता है तो इससे साफ है कि आपके बेटे को सनातन धर्म के बारे क्या समझ है।
तमिलनाडु सीएम के बेटे ने सनातन धर्म पर दिया था विवादित बयान
बता दें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की थी और कहा था कि इसे नष्ट कर देना चाहिए। अपने बयान पर माफी मांगने के बजाय स्टालिन ने इसे बात को बार-बार दोहराने की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications