तमिलनाडु: अश्लील चैट वायरल होने के बाद भाजपा महासचिव ने दिया इस्तीफा
चेन्नई, अगस्त 24: तमिलनाडु बीजेपी के महासचिव के टी राघवन ने मंगलवार को एक 'स्टिंग ऑपरेशन' के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे एक महिला के साथ सेक्स वीडियो चैट में दिखाई दे रहे थे। हालांकि , राघवन ने ट्विटर पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए वीडियो कॉल में अपनी संलिप्तता से इनकार किया, जिसमें वह कथित तौर पर आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं।

बीजेपी के महासचिव के टी राघवन ने कहा कि, पिछले 30 सालों से मैंने बिना किसी लाभ की उम्मीद किए पार्टी के लिए काम किया है। मुझे सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो के बारे में पता चला। यह मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने के इरादे से जारी किया गया है। मैंने प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई से मुलाकात की और इस पर चर्चा की। मैं अपनी पार्टी के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं आरोपों से इनकार करता हूं। मैं कानूनी रास्ता लूंगा। धर्म की जीत होगी!
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग और उनके करीबी लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि वीडियो का मकसद उनकी और पार्टी की छवि खराब करना है। इसके बाद अन्नामलाई ने पार्टी सदस्यों के खिलाफ यौन आरोपों की जांच के लिये समिति गठित करने की घोषणा की और कहा कि राघवन यह साबित कर देंगे कि वह निर्दोष हैं। अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के सचिव मलारकोडी के नेतृत्व में गठित समिति आरोपों की जांच करेगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने राघवन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो अपलोड करने वाला एक यूट्यूबर भी भाजपा कार्यकर्ता है। उसने दो बार उनसे राघवन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये कहा था। अन्नामलाई ने कहा, ''यूट्यूबर ने दो बार मुझसे मेरे कार्यालय में मुलाकात की थी और दावा किया था कि उसके पास राघवन के खिलाफ सबूत हैं। उसने राघवन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications