Tamil Nadu News:'पुलिस DMK की पिट्ठू, वर्दी उतार पार्टी की ड्रेस पहनें', हिरासत से रिहा होते ही अन्नामलाई

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में भाजपा और सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई (BJP Leader K. Annamalai) को TASMAC घोटाले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। रिहा होने के बाद उन्होंने DMK सरकार और पुलिस पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (CM MK Stalin) को भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया।

बता दें कि भाजपा ने राज्य सरकार द्वारा संचालित TASMAC (Tamil Nadu State Marketing Corporation) में 1,000 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घोटाला 40,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी TASMAC में रिश्वत, बेहिसाब लेन-देन और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर जैसी गड़बड़ियों का खुलासा किया था।

BJP Leader Annamalai

अन्नामलाई ने पुलिस और सरकार पर क्या आरोप लगाए?

हिरासत से रिहा होने के बाद अन्नामलाई ने DMK सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानें क्या क्या?

  • अन्नामलाई ने राज्य की पुलिस को DMK की 'पिट्ठू' बताया और कहा कि वे 'अपनी वर्दी उतारकर DMK की ड्रेस पहन लें।'
  • महिला नेताओं को शाम 6 बजे के बाद हिरासत में रखना गैरकानूनी बताया।
  • आरोप लगाया कि TASMAC घोटाले के पीछे असली जिम्मेदार खुद मुख्यमंत्री स्टालिन हैं।
  • DMK ने 2024 लोकसभा चुनाव शराब के पैसे से लड़ा और 2026 विधानसभा चुनाव भी इसी तरह लड़ने की योजना है।
  • उन्होंने चेतावनी दी कि अब 'अघोषित विरोध' होगा क्योंकि सरकार लोकतांत्रिक विरोध का सम्मान नहीं कर रही है।

TASMAC घोटाले में क्या कहा गया?

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि TASMAC के जरिए करोड़ों रुपये का गबन हुआ। टेंडर में हेरफेर कर कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया। 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बेहिसाब कैश ट्रांजेक्शन हुआ। कई TASMAC अधिकारियों और शराब डिस्टिलरी कंपनियों के कार्यालयों पर छापेमारी में घोटाले के सबूत मिले।

भाजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर विवाद

प्रदर्शन से पहले ही भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिससे सियासी भूचाल आ गया। हिरासत लिए गए नेताओं में शामिल थे...

  • वनथी श्रीनिवासन (भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख)
  • एच राजा (वरिष्ठ भाजपा नेता)
  • पोन राधाकृष्णन, सी सरस्वती, एम आर गांधी सहित कई विधायक और पदाधिकारी

अन्नामलाई का आरोप है कि भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर सरकार अपनी भ्रष्टाचार की पोल छुपाने की कोशिश कर रही है।

DMK और अन्य दलों की प्रतिक्रिया

DMK सरकार का कहना है कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दा उठा रही है। लेकिन विरोध में भाजपा को कुछ अन्य दलों का समर्थन भी मिला। वीसीके (विदुथलाई चिरुथिगल काची) के प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने भाजपा के आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि 'तमिलनाडु में शराबबंदी होनी चाहिए।' पट्टाली मक्कल काची (PMK) के अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा कि 'विरोध शुरू होने से पहले ही भाजपा नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया गया?'

क्या DMK सरकार पर बढ़ेगा दबाव?

TASMAC घोटाले को लेकर भाजपा का आक्रामक रुख DMK के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यदि ईडी की जांच में भ्रष्टाचार के और सबूत मिलते हैं, तो मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उनके करीबी सहयोगियों पर संकट गहरा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+