आज घोषित हो सकता है तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष का नाम, 4 महीने से खाली है पद

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई को शुक्रवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है। ये बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। तमिलिसाई सौंदरराजन के तेलंगाना प्रदेश की राज्यपाल बनने के बाद से यह पद खाली है। वह साल 2014 से पार्टी की प्रदेश प्रमुख थीं। करीब चार महीने से यहां कोई अध्यक्ष नहीं है। तभी से तमिलनाडु में भाजपा की कमान कौन संभालेगा ये सवाल राजनेताओं और राजनीतिक दलों के मन में उठ रहा है।

tamil nadu, bjp chief, bjp, tamil nadu bjp chief, president, bjp president, Tamilisai Soundararajan, Governor of Telangana, chennai, तमिलनाडु, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष, भाजपा, तेलंगाना राज्यपाल, तमिलिसाई सौंदरराजन

फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि नया अध्यक्ष कौन होगा लेकिन इस दौड़ में कई नाम शामिल हैं। अध्यक्ष बनने की दौड़ नें पूर्व केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिससे पहले पार्टी अपनी जमीन पक्की करना चाहती है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में भाजपा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय संघर्ष समिति के संयोजक एबी मुरुगानंदम का नाम सामने आ रहा है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। वह आरएसएस से भी जुड़े हैं। साथ ही मुरुगानंदम भाजपा की युवा इकाई में कई पदों पर रहे हैं और उनका विद्यार्थी वर्ग से अच्छा खासा जुड़ाव माना जाता है। इस वजह से ऐसी चर्चाएं हैं कि प्रदेश भाजपा की कमान उन्हें सौंपी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+