Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में आज 234 सीटों पर मतदान, वोटिंग के दिन क्या खुला और क्या बंद?

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज, 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 सीटों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार और चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं। मतदान को सुगम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है, साथ ही कई प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं। आइए जानतें हैं आज चुनाव के दिन राज्य में क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

चुनाव आचार संहिता के तहत पूरे राज्य में 'ड्राय डे' घोषित किया गया है। 21 अप्रैल की सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह पाबंदी आज यानी 23 अप्रैल को मतदान समाप्त होने तक जारी रहेगी।

banks holiday

शराब की दुकानें बंद
इसके अलावा, 4 मई को मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान शराब की बिक्री, भंडारण या परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

आज स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या बंद रहेंगे?
तमिलनाडु के सभी सरकारी और निजी स्कूल व कॉलेज आज बंद रहेंगे। चूंकि अधिकांश स्कूल परिसरों का उपयोग मतदान केंद्रों के रूप में किया जा रहा है और शैक्षणिक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं, इसलिए अवकाश घोषित किया गया है।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज वोटिंग, सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम, चप्‍पे-चप्‍पे में CRPF जवान तैनात
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज वोटिंग, सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम, चप्‍पे-चप्‍पे में CRPF जवान तैनात

आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?
राज्य भर में बैंक की शाखाएं और सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे। सार्वजनिक अवकाश के कारण भौतिक रूप से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

आज क्या खुला रहेगा (What's Open)

  • जरूरी सेवाएं: आम जनजीवन को प्रभावित होने से बचाने के लिए सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अस्पताल, क्लीनिक और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह क्रियाशील हैं।
  • दवा की दुकानें: फार्मेसियों और एम्बुलेंस सेवाओं को चुनाव से छूट दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को चिकित्सा सहायता मिल सके।
  • डिजिटल बैंकिंग: भले ही बैंकों की शाखाएं बंद हैं, लेकिन डिजिटल लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) भुगतान और ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
  • ATM सेवाएं: नकदी की निकासी के लिए राज्य भर में एटीएम (ATM) सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।

कितने बजे तक चलेगा मतदान?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता शाम 6:00 बजे तक कतार में लग जाएंगे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा। राज्य प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।

Assembly Election 2026 Voting LIVE: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Assembly Election 2026 Voting LIVE: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+