Tamil Nadu Election: अमित शाह का तंज- सोनिया को राहुल के पीएम और स्टालिन को उधयनिधि के सीएम बनने की चिंता
Tamil Nadu: अमित शाह बोले- सोनिया को राहुल को पीएम बनाने और स्टालिन को उधयनिधि को सीएम बनाने की चिंता
विल्लुपुरम: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद हो गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां भी प्रचार अभियान में तेजी से जुटी हुई हैं। रविवार को बीजेपी के मिशन विधानसभा चुनाव के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुडुचेरी के बाद तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने विल्लुपुरम में 'विजय संकल्प यात्रा' रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा और AIADMK का गठबंधन है। जो रामचंद्रन, जय ललिता और भाजपा के सिद्धांतों पर चलेगा। दूसरी ओर DMK और कांग्रेस का गठबंधन है, जो वंशवाद परंपरा में विश्वास करता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे दुख है कि मैं आपसे तमिल में बात नहीं कर सकता, जो भारत की सबसे पुरानी और मधुर भाषाओं में से एक है, मैं आपकी क्षमा चाहता हूं। तमिल देश की महान संस्कृति है, इसके बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ AIADMK और NDA गरीबों के कल्याण के बारे में सोच रहा है, जबकि दूसरे छोर पर DMK और कांग्रेस भ्रष्ट और फूट डालो और राज करो की राजनीति का पालन कर रहे हैं। कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा किसोनिया जी राहुल बाबा को पीएम बनाने के लिए चिंतित हैं और स्टालिन उधयनिधि को सीएम बनाने के लिए चिंतित हैं।
इस दौरान शाह ने कहा कि पिछले साढ़े 6 सालों में देश में लगभग हर व्यक्ति को हम मकान देने के कगार पर खड़े हैं। 2022 में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके पास अपना पक्का मकान नहीं होगा। 60-70 साल से जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह काम भाजपा ने 6 सालों में करके दिखाया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी।
-
अमित शाह का ऐलान- भारत अब नक्सली प्रभाव से मुक्त हो गया है, कांग्रेस की निष्क्रियता की आलोचना -
Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Bengal: बर्तन-झाड़ू करने वाली उम्मीदवार! कौन हैं कलिता माझी, BJP से लड़ रहीं चुनाव, मोदी भी करते हैं तारीफ! -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications