पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज वोटिंग, सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम, चप्‍पे-चप्‍पे में CRPF जवान तैनात

Tamil Nadu and West Bengal Assembly Elections 2026: देश के दो प्रमुख राज्य-तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल-विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल (गुरुवार) को मतदान की तारीख निर्धारित है। तमिलनाडु में मुकाबला द्रमुक नेतृत्व वाले गठबंधन और एनडीए के बीच है, जबकि पश्चिम बंगाल में मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच मानी जा रही है।

तमिलनाडु में जहां सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन चुनावों के नतीजे अगले पांच वर्षों के लिए दोनों राज्यों की सत्ता की दिशा तय करेंगे।

Tamil Nadu

CAPF की कुल 2,407 टीमें तैनात

पश्चिम बंगाल में, पहले चरण के मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कुल 2,407 टीमें तैनात हैं, और सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने से रोकने वाले या उपद्रव करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4,618 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे वोटर्स

इस लोकतांत्रिक पर्व में कुल 5.73 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, जो राजनीतिक दलों व निर्दलीयों सहित 4,618 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। दोनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

तमिलनाडु: 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान

तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता कर रहे हैं।

तमिलनाडु में किनके बीच है चुनावी मुकाबला?

तमिनाडु विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच है- एक ओर है द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (Dravida Munnetra Kazhagam) के नेतृत्व वाला धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन, और दूसरी ओर अन्नाद्रमुक (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन है।

इसके अलावा अभिनेता विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) भी अकेले चुनाव लड़ रही है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक वोट समीकरणों में सेंध लगाना है।

तमिलनाडु में 14.5 लाख से अधिक युवा पहली बार डालेंगे वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक के अनुसार राज्य में 75,064 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है और 14.5 लाख से अधिक युवा पहली बार वोट डाल रहे हैं। सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 294 सीटों पर चुनाव

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों में से आज 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है, जबकि शेष सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बंगाल में 5501 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

पश्चिम बंगाल में किनके बीच है मुकाबला?

यहां मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कई रैलियों में राज्य सरकार पर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता जैसे मुद्दों को उठाया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर "बाहरी राजनीति" करने और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल और प्रमुख मुद्दे

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल बेहद गर्म है। भाजपा और टीएमसी दोनों ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। चुनावी वादों में रोजगार, किसानों को सहायता और सामाजिक कल्याण योजनाएं प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। भाजपा ने कई जनकल्याण योजनाओं और वित्तीय सहायता का वादा किया है, जबकि टीएमसी ने राज्य की स्थानीय पहचान और विकास मॉडल को केंद्र में रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+