तमिलनाडु: अविनाशी में बस-लॉरी की टक्कर, 20 लोगों की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की ये भयानक तस्वीरें

चेन्नई। तमिलनाडु के अविनाशी में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है, यह दुर्घटना अविनाशी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 4.30 बजे तब हुई, जब यहां बस और लॉरी की टक्कर हुई, जिसमें 20 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज इस वक्त अस्पताल में चल रहा है, घायलों में काफी लोग गंभीर स्थिति में हैं।

हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं

हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं

हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वो दिल दहला देने वाली हैं, आप तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था। केरल के परिवहन मंत्री एके ससींद्रन ने बताया, 'केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ( केएसआरटीसी) के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हादसे में 20 की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। केएसआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मामले में जांच बिठाएंगे और रिपोर्ट पेश करेंगे।'

Recommended Video

    तमिलनाडु: अविनाशी में बस-लॉरी की टक्कर, 20 लोगों की मौत
    बेंगलुरु से कोच्चि जाते समय हुआ ये भयानक हादसा

    बेंगलुरु से कोच्चि जाते समय हुआ ये भयानक हादसा

    बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से कोच्चि जाते समय केएसआरटीसी की बस गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के अविनाशी में लॉरी से टकरा गई, खबरों के मुताबिक कोयंबटूर-सालेम हाइवे पर टाइल्स ले जा रहे कंटेनर ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वो बस से जा टकराया।

    बस का आगे का हिस्सा पापड़ बन गया

    बस का आगे का हिस्सा पापड़ बन गया

    हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे आ गया, इस हादसे में बस के आगे बैठे 19लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, एक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई , पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    घायलों में कई लोग काफी गंभीर

    घायलों में कई लोग काफी गंभीर

    घायलों का इलाज अविनाशी, तिरुपुर और कोयंबटूर के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है, शवों को अविनाशी और तिरुपुर के सरकारी अस्पतालों में रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+