खराब मौसम की वजह से तमिलनाडु में हुई Sri Sri Ravi Shankar के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित
Sri Sri Ravi Shankar: खराब मौसम के कारण आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर के चॉपर की आज सुबह तमिलनाडु के इरोड के सत्यमंगलम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

Sri Sri Ravi Shankar: आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर को लेकर तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है। यहां श्री श्री रविशंकर के चॉपर की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। यह इमरजेंसी लैंडिंग खराब मौसम के कारण कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और 50 मिनट रुकने के बाद चॉपर ने फिर से उड़ान भरी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, श्री श्री रविशंकर और अन्य चार लोगों को ले जा रहे चॉपर को खराब मौसम के कारण आज सुबह इरोड के सत्यमंगलम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों की मानें तो सभी यात्री सुरक्षित और मौसम साफ होने के 50 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी।
Recommended Video

Ayodhya verdict के बाद Sri Sri Ravi Shankar बोले- SC के फैसले का स्वागत करना चाहिए | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications