Tamil Nadu News: तमिलनाडु में बार में शराब पीने से 2 की मौत, मर्डर या सुसाइड? पुलिस कर रही है जांच

सत्तारूढ़ डीएमके ने शराब की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का वादा किया था। सरकार का दावा है कि पिछले दो सालों में लगभग 90 दुकानें बंद की गई हैं और यह 500 बंद करने पर काम किया जा रहा है।

Tamil Nadu Liquor News

Tamil Nadu Liquor News: तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक बार में कथित तौर पर शराब पीने वाले 02 लोगों की मौत हो गई। इन दो लोगो की पहचान मछुआरे कुप्पासामी और चालक विवेक के रूप में हुई है। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में कथित तौर पर औद्योगिक मेथेनॉल का सेवन करने से तमिल नाडु में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

दोनों मारे गए लोगों के डेडबाडी से लिए गए सैंपल की फोरेंसिक जांच हो दई है। दोनों के शरीर में साइनाइड की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक विभाग ने मृतकों के शरीर में मेथनॉल होने से इनकार किया है।

इस पूरे मामले पर तंजावुर के कलेक्टर दिनेश पोनराज ओलिवर ने कहा, "पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला था या हत्या का।"

रिपोर्ट के मुताबिक जिस बार में दोनों शख्स ने शराब पी थी, उसने कथित तौर पर दोपहर 12 बजे शराब की दुकान खुलने से पहले ही शराब सर्व की थी। विपक्ष ने भी ऐसा आरोप लगाया है कि बार अवैध रूप से शराब बेचते हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक आशीष रावत ने कहा, "बार में लगे सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं और हम सबूत जुटाने की कोशिश में लगे हैं।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि बार में परोसी जाने वाली शराब राज्य सरकार द्वारा आपूर्ति की जाने वाली असली शराब थी। यह अवैध शराब नहीं थी।

औद्योगिक मेथनॉल की वजह से इस हफ्ते के शुरू में विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में 22 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी करीब 40 लोगों का इलाज चल रहा है। सरकार ने विल्लुपुरम जिले के एसपी सहित दस पुलिस कर्मियों और निषेध प्रवर्तन के प्रभारी दो डीएसपी को निलंबित कर दिया था। चेंगलपट्टू के एसपी का तबादला कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+