तमिलनाडु: 15 लोगों ने घर में घुसकर महिला को धमकाया, फिर किया उसका अपहरण

चेन्नई, 3 अगस्त: तमिलनाडु के माइलादुत्रयी में मंगलवार रात को एक महिला को उसके ही घर से किडनैप कर लिया गया। इस किडनैपिंग में 15 लोग शामिल थे। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उसके हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें पूरा वाक्या रिकॉर्ड हो गया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने रात में ही महिला को छुड़ा लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

woman

शुरुआती जांच के मुताबिक मुख्य आरोपी विग्नेश्वरन (34) नाम का शख्स है। वो महिला से दोस्ती करना चाहता था, इस वजह से वो उसका पीछा करने लगा। जब महिला को इस बात की भनक लगी, तो उसने माइलादुत्रयी पुलिस के पास शिकायत की। जिस पर पुलिस ने विग्नेश्वरन को पकड़ा और फिर चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। इससे वो शख्स और ज्यादा भड़क गया।

पुलिस के मुताबिक विग्नेश्वरन ने 12 जुलाई को भी महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी, लेकिन वो भाग गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच मंगलवार रात विग्नेश्वरन अपने साथ 14 अन्य लोगों को लेकर महिला के घर में घुस गया और उसका अपहरण किया। इस दौरान उसने चाकू दिखाते हुए उसे धमकाया भी। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली, उसने एक सर्च पार्टी का गठन कर दिया। साथ ही सभी मार्गों पर वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इस बीच पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास महिला को बरामद किया। अभी तक विग्नेश्वरन और उसके दो साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+