तालिबान की पाक मीडिया को धमकी, सचिन तेंदुलकर भारतीय हैं उसकी तारीफ बंद करो

तालिबान ने पाक मीडिया को यह हिदायत एक वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें तालिबान कमांडर एके-47 से लैस दो गनमैन के बीच बैठा हुआ है और कह रहा है कि सचिन एक हिंदुस्तानी हैं अत: पाक मीडिया उनकी तारीफ न करे।
कमांडर ने कहा कि इन दिनों मैं देख रहा हूं कि पाक के न्यूज चैनल, समाचार पत्र सचिन को कवरेज दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वह एक भारतीय खिलाड़ी का प्रमोशन कर रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए।
गौर हो कि सचिन तेंदुलकर ने अभी कुछ ही वक्त पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है और उन्होने अपने करिअर में सौ शतक लगाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications