टेल्गो ट्रेन का फाइनल ट्रायल कल, 200 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकती है ट्रेन
नई दिल्ली। स्पेन के टेल्गो ट्रेन कोच की मदद से अब दिल्ली से मुंबई तक पहुंचने में आपको कम समय खर्च करना पड़ेगा। शनिवार को टेल्गो ट्रेन का फाइनल ट्रायल होगा।

अगर यह ट्रायल एकदम ठीक हुआ तो अब दिल्ली से मुंबई पहुंचने में आपको कम समय खर्च करना पड़ेगा क्योंकि दिल्ली से मुंबई पहुंचने में अभी 16 घंटे का समय लगता है। ट्रायल सफल होने के बाद आपको सिर्फ 12 घंटे खर्च करने पड़ेंगे।
स्पेन की फर्म टेल्गो ने इस ट्रेन के 9 कोच बनाए हैं और दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
शनिवार को यह ट्रेन 2:45 दोपहर में रवाना होगी और 11 घंटे और 45 मिनट का समय लेकर मुंबई पहुंचेगी। रेलवे के मुताबिक इस दौरान टेल्गो ट्रेन की रफ्तार को 150 किलोमीटर प्रति घंटा रखा जाएगा।

रेलवे ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि यह ट्रेन यात्रियों के लिए कब से उपलब्ध होगी। अपने तीसरे ट्रायल में यह ट्रेन 18 मिनट देरी से मुंबई पहुंची थी।
दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी 1400 किलोमीटर की है। अभी राजधानी एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 16 घंटे लगते हैं।
आपको बताते चलें कि टेल्गो ट्रेन में दो एक्सज्यूटिव क्लॉस कार, फोर चेयर कार, एक कैफिटैरिया, एक पॉवर कार होंगे। साथ ही स्टाफ और इक्विपमेंट रखने के लिए जगह एक कोच होगा।

सामान्य कोच में 35 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 26 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। इस ट्रेन की खासियत के बारे में कंपनी का कहना है कि यह बिजली की खपत कम करेगी और इसके चलने पर आवाज भी कम होगी, जिससे यात्रियों को असुविधा नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications