राजस्थान कांग्रेस पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कटाक्ष करते हुए चुनाव को लेकर किया ये दावा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में चल रहे संकट पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कटाक्ष करते हुए भाजपा की जीत को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

राजस्थान में इस साल जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की राजस्थान इकाई में अंदरूनी कलह बढ़ चुकी है। राजस्थान में पांच साल पहले कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जो विवाद शुरू हुआ वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के बेंगलुरू दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस की राजस्थान इकाई में आए संकट पर कटाक्ष किया है।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर मजा लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के दो नेता घोषणा करते हैं कि वे एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं,अब ये खबर है।
बता दें तेजस्वी सूर्या ने ये बयान कांग्रेस के उस बयान के बाद आया है जिसमें कांगेस ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव राजस्थान के मुख्यमंत्री राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट मिलकर लड़ने के लिए सहमत हो गए है। याद रहे कांग्रेस के ये वो ही दो नेता है जो राज्य में नेतृत्व की लड़ाई के लिए लंबे समय से आमने सामने हैं।
Recommended Video

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी है कि पार्टी के भीतर दो नेता एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं और यह खबर है। तेजस्वी ने आगे कहा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर है और हम वहां दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। ये बात तेजस्वी सूर्या ने भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोली।
गौरतलब है कि कर्नाटक में अभी इसी मई महीने में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बुरी हार का सामना किया है। कांग्रेस ने जहां 224 में से 135 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत की राज्य में सरकार बनाई है वहीं भाजपा को महज 66 सीटों पर ही जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications