भारत रत्‍न के हकदार नहीं राजीव गांधी, वापस लिया जाए सम्‍मान: फुलका

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्‍न सम्‍मान वापस लिए जाने की मांग उठी है। आम आदमी पार्टी के नेता और सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के लिए काम करने वाले एचएस फुलका ने मांग की है कि राजीव गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में बेगुनाह सिखों की हत्‍याओं को जायज ठहराया था इसलिए यह सम्‍मान वापस होना चाहिए। देखें: राजीव-सोनिया की शादी का दुर्लभ ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो...इट्स अमेजिंग

Take Back Rajiv Gandhi's Bharat Ratna
फुलका ने जिस संवाददाता सम्मेलन में यह मांग उठाई, उसमें उनके साथ बीजेपी सचिव आरपी सिंह भी मौजूद थे। फुल्का ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज के दिन 1984 में लगभग इसी समय बोट क्लब में राजीव गांधी की रैली हो रही थी। उसके तकरीबन 15 दिन पहले दिल्ली की सड़कों पर 3000 सिखों को मार दिया गया था। 48 घंटों में दिल्ली की सड़कों पर हर एक मिनट में एक सिख को मारा गया।

इस कांफ्रेंस में राजीव के भाषण का वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था, ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।' इस बयान को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा गया। फुलका ने कहा कि जो प्रधानमंत्री बेगुनाह नागरिकों की हत्या को जायज ठहराता है, वह निश्चित रूप से भारत रत्न का हकदार नहीं है। फुल्का की इस मांग पर कांग्रेस का कहना है कि फुल्का दंगों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+