केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे तेजिंदर बग्गा के पिता, कहा - यह लड़ाई अब लंबी चलेगी
नई दिल्ली, 08 मई: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके पिता प्रीतपाल सिंह ने लड्डू बांटे। इसके साथ ही खुद भी इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतरने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा, ''यह लड़ाई (केजरीवाल के खिलाफ) लंबे समय तक चलेगी। वह गलत काम करना बंद नहीं करेंगे और हम उसका विरोध करना बंद नहीं करेंगे।''
Recommended Video

बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस
पंजाब पुलिस मोहाली साइबर सेल में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने दिल्ली आई थी। इस मामले में बग्गा को जांच में शामिल होने के लिए पांच बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद पंजाब पुलिस शुक्रवार सुबह उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करके ले गई, लेकिन पंजाब पुलिस की टीम को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक लिया। उसके बाद दिल्ली पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मोहाली कोर्ट का रुख किया।
मोहाली कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
मोहाली कोर्ट ने बग्गा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि 'बग्गा को गैरकानूनी तरीके से छोड़ा गया है।' कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'आरोपी (बग्गा) को जबरन पंजाब पुलिस से गैरकानूनी तरीके से छुड़ाया गया। पंजाब पुलिस के डीएसपी दिल्ली पुलिस को जनकपुरी थाने में गिरफ्तारी की सूचना देने गए, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई डायरी एंट्री नहीं की। आरोपी को पर्याप्त मौके दिए गए कि वह जांच में शामिल हों, लेकिन वह फिर भी जांच में शामिल नहीं हुआ। इसलिए गैर जमानती वारंट जारी करना जरूरी है।'












Click it and Unblock the Notifications