Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Taj Mahal No Entry 10 February: कल ढाई घंटे के लिए ताजमहल में 'नो एंट्री', Teddy Day पर पर्यटकों को बड़ा झटका

Taj Mahal No Entry 10 February: विश्व प्रसिद्ध मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए एक जरूरी सूचना है। 10 फरवरी को वीवीआईपी मेहमानों के आगमन के कारण ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश 150 मिनट (ढाई घंटे) तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी के ताजमहल भ्रमण को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सुरक्षा कारणों से सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक 'नो एंट्री' का आदेश जारी किया है। इस दौरान केवल शाही मेहमान ही परिसर में मौजूद रहेंगे।

Taj Mahal No Entry 10 February

Seychelles President Agra Visit: 150 मिनट तक 'नो एंट्री'

मंगलवार, 10 फरवरी को सुबह के समय ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों को गेट से वापस लौटना पड़ सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक टिकट खिड़की और प्रवेश द्वार आम जनता के लिए बंद रहेंगे। एएसआई ने यह फैसला सेशेल्स के राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर लिया है। यदि आप परेशानी से बचना चाहते हैं, तो मंगलवार को दोपहर के समय ही ताजमहल पहुंचने की योजना बनाएं, ताकि बिना किसी बाधा के भ्रमण कर सकें।

ये भी पढे़ं: Gemini Couple Prompts: Rose Day पर अपनी फोटो को दें बॉलीवुड कपल जैसा लुक, ये दमदार प्रॉम्प्ट्स आएंगे काम

सेशेल्स के राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा और ताज का दीदार

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी अपनी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी के साथ आगरा पहुंच रहे हैं। अक्टूबर 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है। यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ का हिस्सा है। द्विपक्षीय वार्ताओं के बीच राष्ट्रपति ने ताज की खूबसूरती को करीब से देखने की इच्छा जताई है। उनके प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एएसआई और स्थानीय पुलिस ने पूरे परिसर को हाई-अलर्ट पर रखा है।

Thailand Princess Agra Visit: थाईलैंड की राजकुमारी का भी होगा आगमन

आगरा केवल सेशेल्स ही नहीं, बल्कि थाईलैंड की शाही मेहमाननवाजी का भी केंद्र बनेगा। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना 10 फरवरी की शाम विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगी। वे यूपी सरकार की राज्य अतिथि हैं और एक निजी होटल में रात्रि विश्राम के बाद 11 फरवरी की सुबह ताजमहल निहारेंगी। राजकुमारी की सुरक्षा के लिए थाईलैंड की एडवांस टीमें पहले ही आगरा पहुंच चुकी हैं, जो जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा घेरे को अंतिम रूप दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: Valentine Shocking VIDEO: बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसी जलन! 46 सेकंड में मारे 36 थप्पड़-सुजा दिया सहेली का चेहरा

वीवीआईपी सुरक्षा और कूटनीति का केंद्र बनेगा आगरा

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, दो देशों के महत्वपूर्ण मेहमानों के आगमन को लेकर आगरा में उत्सव और सुरक्षा का माहौल है। एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बताया कि सुरक्षा, यातायात और स्वागत के लिए संबंधित विभागों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियां और भारतीय अधिकारी मिलकर प्रोटोकॉल के अनुसार कड़े इंतजाम कर रहे हैं। इन हाई-प्रोफाइल दौरों के कारण ताजमहल और उसके आसपास के रास्तों पर यातायात में भी बदलाव किया जा सकता है, जिससे आम पर्यटकों को असुविधा हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+