बाल्ड फोटो शेयर कर ताहिरा कश्यप ने लिखा ये मैसेज, झेल रहीं ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी
Recommended Video

नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर ताहिरा कश्यप इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। ऐसे में उनकी बिना बालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - लिब्रेटिंग, नए रूप के साथ पुरानी मैं. बता दें कि ताहिरा बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं।

इन नई बाल्ड तस्वीर में ताहिरा ने बड़े चश्में लगाए हुए हैं और कानों में राउंड ईयर रिंग्स पहने हुए हैं। पोस्ट के कैप्शन में ताहिरा ने आगे लिखा- नए रूप में पुरानी मैं, एक्सटेंशंस से परेशान हो गई थी। और ये ऐसा है और दुनिया के सेंस में बेहद लिब्रेटिंग है। इतना में मुझे नहाते और साबुन उठाते वक्त सोचना नहीं पड़ता। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं समय के साथ गंजी हो जाउंगी। इस पोस्ट पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आईं लेकिन सबसे प्यारा कमेंट उनके पति आयुष्मान खुराना का था जिसमें उन्होंने हॉटी लिखकर दिल का सिंबल बनाया था। इससे पहले बाले पोस्ट में ताहिरा ने हेयर एक्सटेंशन किया हुआ था।
View this post on InstagramA post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
बता दें कि पिछले सप्ताह ताहिरा का कीमोथेरेपी सेशन खत्म हुआ है और ये स्टेज जीरो से स्टेज वन पर आ गया है। ताहिरा और आयुष्मान अक्सर ही खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर को भी मात दे सकते हैं ये चमत्कारिक क्रिस्टल












Click it and Unblock the Notifications