ताहिरा के बाल देखकर लोग बोले- आयुष्मान की भाई लग रही हो तो मिला ऐसा जवाब

नई दिल्ली। पिछले साल एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप के कैंसर के पीड़ित होने की खबरें आईं थीं। इसके चलते वे अपने सारे बाल भी खो चुकीं थीं। लेकिन अब वे इन दिनों ब्वॉयकट हेयरस्टाइल में दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आयुष्मान के साथ उनकी एक तस्वीर में लोगों ने कमेंट किया कि 'ताहिरा तो आयुष्मान का भाई लग रही हैं'। ताहिरा इसपर चुप नहीं रहीं और पलटकर जबरदस्त जवाब दिया।

'तू मेरा, तू मेरा भाई नहीं है'

'तू मेरा, तू मेरा भाई नहीं है'

ताहिरा ने जवाब में आयुष्मान के साथ ही फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'इतने भाई-भाई जोक्स सुन लिए कि अब जब भी मैं आयुष्मान को मिलती हूं तो बैकग्राउंड में एक ही गाना चल रहा होता है 'तू मेरा, तू मेरा भाई नहीं है'। और फुकरे बॉय सॉन्ग के विपरीत मैं सवाल नहीं कर रही हूं। ये एक स्टेटमेंट है। ध्यान देने वाली बात हेयर पार्टिशन देखो, अलग है ना? फिर! अगर आपको भाई-भाई से फुर्सत मिल जाए तो देखिएगा कि मैंने मार्स से आर्टिकल 15 देखने के लिए जमीन पर आने के लिए कितनी मेहनत की है और मुझे यह बहुत पसंद आया।'

कैंसर के इलाज के दौरान ताहिरा ने खो दिए थे बाल

कैंसर से जंग लड़ते हुए कीमो थैरेपी के दौरान ताहिरा कश्यप ने अपने बाल खो दिए थे। उस समय ताहिरा का लुक काफी चर्चा में रहा था। इस तस्वीर के सात आयुष्मान ने शानदार पोस्ट भी किया था। इसको लेकर ताहिरा ने भी बीमारी का अनुभव लोगों से साझा किया था।

आयुष्मान की आर्टिकल 15 का हुआ विरोध

आयुष्मान की आर्टिकल 15 का हुआ विरोध

एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' बीते शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म मूल रूप से जातिगत भेदभाव पर आधारित है। फिल्म में देश में जाति को लेकर हुई कई घटनाओं को दिखाया गया है जिसमें से एक 2014 का बदायूं गैंगरेप भी एक है। गौरतलब है कि इस फिल्म में दिखाए गए दृश्य, संवाद और पटकथा कहानी को लेकर पूरे देश भर में विरोध किया जा रहा था। लोग इस फिल्म को एक साजिश व जाति विशेष को बदनाम करने की कोशिश बताकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- आर्टिकल 15 के रिलीज से पहले ब्राह्मण समाज ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, लिखा खून से पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+