Tahawwur Rana की तिहाड़ में 'VIP फरमाइशें'! अंग्रेजी किताबें-कंबल-पंखे के अलावा की सलमान खान वाली ये डिमांड
Tahawwur Rana Tihar Jail Update: 26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अब तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन उसकी फरमाइशें खत्म नहीं हो रहीं। कैदी नंबर 1784 बना ये आतंकवादी न ठीक से खा रहा है, न जेल के टॉयलेट से संतुष्ट है। और अब उसने जो मांग की है, उसने जेल प्रशासन को भी सोच में डाल दिया है।
तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, राणा ने वेस्टर्न टॉयलेट की मांग की है। उसने यह भी कहा कि भारतीय स्टाइल टॉयलेट उसके लिए 'अनकंफर्टेबल' है। इसके अलावा उसने कुछ अंग्रेजी किताबें भी मांगी हैं। आपको बता दें कि राणा को 6 जून, 2025 तक तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

क्या है राणा की हालत तिहाड़ में?
- हाई रिस्क कैदियों के वार्ड में रखा गया है
- सेल में अकेला, CCTV निगरानी में
- 6 कंबल और 1 पंखा मिला
- सुबह 7 बजे नाश्ता, दोपहर-रात को दाल-चावल-सब्जी
- शाम को चाय और हल्का स्नैक
जेल प्रशासन ने बताया कि राणा अंग्रेजी में ही बात करता है, और उसने कहा है कि भारतीय स्टाइल टॉयलेट उसके लिए मुश्किल है। उसकी सेहत और आत्महत्या से जुड़ी संभावनाओं को देखते हुए उसके लिए अलग रसोइया और खाना चखने की प्रक्रिया रखी गई है।
Salman Khan को भी टॉयलेट से थी दिक्कत!
2007 में जब सलमान खान जोधपुर जेल में बंद थे, उन्होंने भी टॉयलेट को लेकर चिंता जताई थी। जेल अफसरों के मुताबिक, सलमान को एक स्टील मग दिया गया था जिसका इस्तेमाल उन्हें चाय, दाल और नहाने के लिए भी करना पड़ता था। हालांकि, उन्होंने कभी VIP ट्रीटमेंट की मांग नहीं की।
जहां सलमान खान ने नियमों में रहकर शिकायत जताई, वहीं राणा आतंकवाद का दोषी होकर भी वेस्टर्न टॉयलेट की मांग कर रहा है - जैसे ये जेल नहीं, कोई होटल हो। लेकिन, तिहाड़ प्रशासन फिलहाल कानूनी मानकों के तहत सीमित सुविधाएं ही दे रहा है।
Who is Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा कौन है?
26/11 हमले का सह-साजिशकर्ता, डेविड हेडली का करीबी है। अमेरिकी नागरिक, जिसे हाल ही में भारत को प्रत्यर्पित किया गया। NIA की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा। एजेंसी को उम्मीद है कि राणा हाफिज सईद और लश्कर की भविष्य की योजनाओं का खुलासा कर सकता है। फिलहाल, राणा 6 जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में है। उसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।












Click it and Unblock the Notifications