Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Attack: ताज की 'दावत' में तबाही! बावर्ची राणा ने ली 166 'डकारें', अब 'मोदी के किचन' में बनेगा 'मुर्गा'

26/11 Mumbai Attack: 26 नवंबर 2008... एक सामान्य शाम, जब मुंबई की चमकती सड़कों पर चहल-पहल थी, ताज होटल में महफिल सजी थी, प्लेटों में बिरयानी थी, गिलासों में वाइन थी, और माहौल में रॉयल शांति थी। विदेशी पर्यटक और कारोबारी चटकारे डिनर का आनंद ले रहे थे, CST स्टेशन पर मुसाफिर अपने घर जाने की जल्दी में थे, और कैफे लियोपोल्ड में युवा हंसी-ठिठोली में मग्न थे। उसी वक्त समंदर से मौत उतर रही थी - AK-47 और RDX। किसी को नहीं पता था कि कुछ ही पलों में भारत की आर्थिक राजधानी आतंक की आग में झुलसने वाली है।

सुहानी रात अचानक काला अध्याय बन गई। जब मुंबई की रफ्तार थम गई थी, जब ताज होटल की शाही मेजों पर खाना नहीं, खून परोसा गया। अब 17 साल बाद, उसी 'दावत' का मास्टरशेफ - तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) भारत की कैद में है। मोदी सरकार की कूटनीति ने वो कर दिखाया, जो सालों से सिर्फ बातें बन कर रह गई थीं। समंदर से आए मौत के सौदागर, बिछा गए लाशें...

Tahawwur Rana Extradition

रात 8:00 बजे - समंदर से आए मौत के सौदागर

करीब 10 पाकिस्तानी आतंकवादी लश्कर-ए-तैय्यबा के ट्रेनिंग कैंप से निकले और कराची से नाव के जरिए भारत की ओर रवाना हुए। समुद्री रास्ते से मुंबई के कोलाबा इलाके में घुसते ही इनका मकसद था - 'जितना हो सके उतना खून बहाओ और भारत को झुका दो।'

जब ताज होटल की मेज पर मौत परोसी गई

समय - रात के करीब 9 बजे। ताज महल पैलेस होटल, मुंबई - रॉयल शाही अंदाज में विदेशी सैलानी और भारत के बड़े कारोबारी डिनर का लुत्फ उठा रहे थे। सिल्वर प्लेट में कबाब, फाइव स्टार शेफ्स की बनाई बिरयानी, विदेशी वाइन...लेकिन, किसी को नहीं पता था कि उसी वक्त कुछ लोग समंदर की लहरों पर AK-47 और RDX की थाल लेकर मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं।

Tahawwur Rana Extradition

कैसे मुंबई की रात एक जिंदा बुरे सपने में बदल गई थी?

🔴8:30 PM - बधवार पार्क, जहां से नरसंहार की शुरुआत हुई

  • लश्कर-ए-तैय्यबा के 10 खूनी खिलाड़ी बधवार पार्क पहुंचे। समंदर के रास्ते से आए ये आतंकवादी यहां दो ग्रुप्स में बंट गए - और पांच अलग-अलग लोकेशन्स को टारगेट करने के लिए निकल पड़े।

🔴9:21 PM पहली साइट- CST स्टेशन: भीड़भाड़ का कत्लगाह बन गया

  • अजमल कसाब और इस्माइल ने प्लेटफॉर्म पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
  • लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला - कुछ सेकंड में प्लेटफॉर्म लाशों से भर गया।
  • 58 बेगुनाह मारे गए, 100 से ज्यादा घायल।
  • CCTV फुटेज में कसाब का AK-47 लेकर भागता चेहरा ही इस हमले का सबसे बड़ा सबूत बना।

🔴9:30 PM दूसरी साइट- नरीमन हाउस: जहां यहूदी समुदाय को निशाना बनाया गया

  • यह जगह एक शांतिपूर्ण यहूदी प्रार्थना स्थल था, लेकिन आतंकियों ने इसे मौत का अड्डा बना दिया।
  • 6 लोगों को बंधक बनाकर मार डाला गया, जिसमें इजराइली नागरिक भी थे।
  • NSG कमांडो को यहां पहुंचने में 3 दिन लगे - तब जाकर बचे हुए लोगों को छुड़ाया गया।

🔴9:30-9:48 PM तीसरी साइट- कैफे लियोपोल्ड: जहां हंसी गोलियों में गुम हो गई

  • विदेशी टूरिस्ट्स का फेवरेट स्पॉट कैफे लियोपोल्ड आतंकियों की गोलियों से थर्रा उठा।
  • कई लोग घायल हुए, कईयों की मौत हुई।
  • आज भी उस कैफे की दीवारों पर गोलियों के निशान हैं - जो गवाही देते हैं उस खून की बारिश की।

🔴9:35-9:45 PM चौथी साइट- ताज महल होटल: रॉयल शांति की जगह तबाही का जाल

  • लियोपोल्ड पर हमला करने वाले आतंकी अब ताज की तरफ बढ़े।
  • एक साइड से शोएब और उमर - और सामने से अब्दुल रहमान बड़ा और अबु अली दाखिल हुए।
  • होटल के अंदर स्विमिंग पूल, बार, रेस्तरां - हर जगह गोलियों और ग्रेनेड की बौछार हुई।
  • 60 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दर्जनों लोग मारे गए, सैकड़ों बंधक बने।
  • मरीन कमांडो मार्कोस ने जान पर खेलकर मुकाबला किया।

🔴9:35-10:00 PM पांचवी साइट - ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल: आखिरी लेकिन उतना ही भयानक निशाना

  • दो आतंकियों ने रेस्टोरेंट के रास्ते होटल में एंट्री की और गोलीबारी शुरू कर दी।
  • वे होटल में रुकने वाले खास मेहमानों को ढूंढ़ते हुए हर मंज़िल पर मौत बांटते रहे।

Who Is Tahawwur Rana: तहव्वुर हुसैन राणा-तबाही का मास्टरशेफ!

पूर्व पाकिस्तानी सेना का डॉक्टर अमेरिका में बैठा तहव्वुर हुसैन राणा मौत की 'दावत' का मास्टरशेफ बना। लश्कर-ए-तैय्यबा और ISI के साथ मिलकर भारत के खिलाफ टेरर प्लान बनाया था। राणा ने डेविड हेडली को भारत भेजा - होटल्स, रेलवे स्टेशन, यहूदी केंद्र जैसे ठिकानों की रेकी करने। फिर 26/11 का वो मंजर सामने आया - जिसने 166 लोगों की जान ले ली। जैसे कोई 'मुर्गा' पूरे होटल को डकार गया हो - तहव्वुर राणा ने 166 मौतों की 'डकार' ली।

कौन-कौन था शाही 'दावत' का अतिथि?

गौतम अडानी - मौत से सामना

अडानी ग्रुप के चेयरमैन, उस वक्त भी भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक। गौतम अडानी ताज होटल में डिनर के लिए मौजूद थे और अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने खुद को पहले किचन में छुपाया। फिर एक सुरक्षाकर्मी की मदद से बाथरूम में जाकर छिपे। करीब 5 घंटे तक होटल के एक छिपे कोने में रहे। सुबह 5:30 बजे उन्हें होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अन्य विदेशी और भारतीय हस्तियां जो ताज में मौजूद थीं

  • सज्जाद करीम (ब्रिटिश सांसद): लॉबी में थे, गोलियों की आवाज सुनकर फर्श पर लेट गए। कुछ समय बाद होटल स्टाफ ने उन्हें एक सुरक्षित कमरे में पहुंचाया। 5 घंटे तक वहीं छिपे रहे।
  • एरिका मान (जर्मन सांसद): होटल के एक विंग में मौजूद थीं। गोलीबारी शुरू होते ही होटल स्टाफ ने उन्हें कमरे में बंद कर सुरक्षित किया। 6 घंटे बाद उन्हें बचाया गया।
  • एनएन कृष्णदास (भारतीय सांसद, केरल): होटल के रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे थे। स्टाफ ने उन्हें सीक्रेट सर्विस एरिया में ले जाकर सुरक्षित किया।
  • गुलाम नून (ब्रिटिश उद्योगपति, 'करी किंग'): डिनर पर थे, हमले के वक्त होटल के बेसमेंट में छिपे रहे। अगली सुबह सेना ने उन्हें निकाला।

जिनकी जान नहीं बच पाई: सबीना सहगल साइकिया

प्रसिद्ध खाद्य आलोचक और Times of India की पत्रकार थीं। होटल में डिनर के लिए आई थीं। बंधक बना लिया गया, बाद में आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी।

और अब... 'मोदी के किचन' में बनेगा 'मुर्गा'

2025 में मोदी सरकार के प्रयासों से अमेरिका ने 10 अप्रैल 2025 को तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण किया। एनआईए की निगरानी में, उसे भारत लाना संभव हुआ। अब राणा भारत की जेल में उस 'दावत' की कीमत चुका रहा, जो उसने मौत के नाम पर परोसी थी। अब मोदी के किचन यानी भारत में तहव्वुर राणा को कानून की 'तपती थाली' पर सजा परोसी जाएगी।

26/11 की वो रात सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं था, वो हमारी आत्मा पर हमला था। और तहव्वुर राणा - उस खूनी दावत का 'मास्टशेफ', जिसने मौत परोसी थी। लेकिन अब वक़्त है इंसाफ की बिरयानी परोसने का - मोदी के किचन में, भारत की अदालत में।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+