Video: बिकिनी पहन झील में उतरीं 'Taarak Mehta...' की 'सोनू', सूनसान घने जंगल में लिए तैराकी के मजे
मुंबई, 06 जून। टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'सोनू' (निधि भानुशाली) इन दिनों अपने बोल्ड अवतार से फैंस के होश उड़ा रही हैं। एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जो खूब वायरल हो रही है, इस वीडियो में वह बिकिनी पहन झील में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। TMKOC शो में भोली सी दिखने वालीं निधि भानुशाली का यह रूप देख फैंस भी हैरान हैं, कमेंट बॉक्स में यूजर्स उनके बोल्ड अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

चाइल्ड कलाकार के रूप में किया काम
लगभग 23 साल पुराने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के हर कलाकार को दर्शकों ने उम्र के पड़ाव पर बढ़ते देखा है। निधि भानुशाली ने भी शो में 'सोनू' नाम के चाइल्ड कलाकार के रुप में अभिनय की शुरुआत की थी। समय के साथ सोनू उर्फ निधि भानुशाली भी बड़ी होती गईं और अब समय-समय पर वह अपनी बोल्डनेस फैंस का परिचय कराती रहती हैं। हाल ही में वह अपने पालतू डॉगी के साथ एक जंगल में ट्रैकिंग करने पहुंची जहां उन्होंने झील में तैराकी का भी मजा लिया।

बिकिनी पहन झील के पानी में उतरीं 'सोनू'
हालांकि वह अकेली नहीं थी उनके साथ कोई और भी मौजूद था जो एक्ट्रेस का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। अब वह लड़का है या लड़की इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। वीडिय की शुरुआत में निधि जंगल के बीच पीले रंग के टॉप में नजर आती हैं, इसके बाद वह अचानक काले और नीले रंग की बिकिनी में झील में उतरती दिखाई देती हैं। इसके बाद अगले ही क्लिप में वह झील के काफी अंदर तैरती हुई पहुंच जाती हैं। वह पानी में काफी देर तक स्विमिंग करती हैं।

निधि का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीचो-बीच तैराकी का मजा लेने के बाद निधि वीडियो के अंत में पानी से बाहर आ जाती है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जंगल के बीच ही असली खुशी है।' निधि ने एक अन्य पोस्ट में अपनी और जंगल की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस निधि ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है।

अब शो में ये एक्ट्रेस निभा रही सोनू का किरदार
इससे पहले भी कई बार वह बिकिनी में अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करती रही हैं। मार्च में अपलोड किए गए एक वीडियो में वह स्विमसूट में समुद्र की लहरों पर स्कींग करती नजर आई थीं। बता दें कि निधि ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोनू' का किरदार निभाया था। हालांकि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं है, सोनू के तौर पर निधि ने तारक मेहता में सात साल तक काम किया। निधि के बाद अब शो में एक्ट्रेस पलक सिधवानी 'सोनू' का किरदार निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'तारक मेहता...' की 'रीटा रिपोर्टर' की पति से कहासुनी, दोनों के बीच जमकर मारपीट! Video Viral












Click it and Unblock the Notifications