ट्रोलर को तापसी पन्नू ने कर दिया ट्रोल, बोलीं- अब तेरे को भी पेपर दिखाने हैं क्या?

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ तमाम बॉलीवुड की हस्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली तापसी पन्नू ट्रोलर्स को चुप करना बेहतर जानती हैं। दरअसल सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर जब एक यूजर ने तापसी पन्नू को ट्रोल करने की कोशिश की तो तापसी ने अपने ही अंदाज में ट्रोलर को चुप कर दिया। ट्रोलर ने तापसी पन्नू से सवाल पूछा था कि क्या तुम भारतीय हो, जिसके जवाब में तापसी पन्नू ने कहा कि अब तुम्हारे को भी पेपर दिखाने हैं क्या?

ट्रोलर को किया ट्रोल

ट्रोलर को किया ट्रोल

यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब तापसी पन्नू ने एक न्यूज को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले की खबर को साझा करते हुए लिखा कि चलो अब हमारी बारी। जिसके बाद एक ट्विटर यूजर ने तापसी पन्नू की नागरिकता पर ही सवाल खडे़ कर दिए। ट्विटर यूजर ने तापसी को ट्रोल करते हुए पूछा कि क्या तुम भारतीय हो, जिसके जवाब में तापसी पन्नू ने कहा कि अब तुम्हारे को भी पेपर दिखाने हैं क्या।

जेएनयू हम आपके साथ

जेएनयू हम आपके साथ

तापसी पन्नू ने सोमवार को ट्वीट करके लिखा कि आज रात 8 बजे कार्टर रोड, बांद्रा पर हम इकट्ठा होंगे, क्योंकि बड़ी ताकत बड़ी जिम्मेदारी के साथ आती है, मैं ऐसे में अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहती हूं। जेएनयू आपके साथ हमारा समर्थन और प्यार दोनों है। बता दें कि रविवार को जेएनयू में हिंसा की खबर सामने आई थी। कई नकाबपोश छात्रों ने कैंपस के भीतर घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की और जमकर कैंपस में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद से तमाम छात्र लगातार दिल्ली पुलिस और सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

जेएनयू हिंसा के खिलाफ उतरी तापसी

जेएनयू में हुई हिंसा के बाद तापसी पन्नू ने तमाम बॉलीवुड की हस्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने मुंबई शहर के तमाम लोगों से अपील की कि वह जेएनयू के समर्थन में प्रदर्शन का हिस्सा बनें। बता दें कि तापसी पन्नू को 2019 में चार अहम फिल्मों बदला, गेम ओवर, मिशन मंगल, सांड की आंख में देखा गया। ये सभी फिल्में बड़े पर्दे पर सफल रही थीं। तापसी की आने वाली फिल्म थप्पड़ है जोकि उस महिला पर आधारित है जो अपनी पति को इसलिए छोड़ देती है क्योंकि उसने उसपर हाथ उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+