'पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ...',तापसी पन्नू के साथ इंटिमेट सीन करने में डर रहे थे विक्रांत और हर्षवर्धन

'पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ...',तापसी पन्नू के साथ इंटिमेट सीन करने में डर रहे थे विक्रांत और हर्षवर्धन

मुंबई, 28 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म ''हसीन दिलरुबा'' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ अभिनेता विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं। ''हसीन दिलरुबा'' फिल्म शुक्रवार (2 जुलाई) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को विनील मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है और फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग को लेकर तापसी पन्नू ने खुलासा करते हुए कहा है कि फिल्म में उनके को-स्टार विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे उनके साथ इंटिमेट सीन करने से बहुत ज्यादा डर रहे थे। तापसी ने कहा कि वो दोनों उनके साथ प्राइवेट सीन करने में काफी हिचक रहे थे।

तापसी बोलीं- उन्हें लगा पता नहीं मैं उनके साथ क्या करूंगी...

तापसी बोलीं- उन्हें लगा पता नहीं मैं उनके साथ क्या करूंगी...

तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा कि शायद उनकी 'छवि' या किसी और 'समस्या' की वजह से विक्रांत और हर्षवर्धन दोनों उनके साथ इंटीमेट सीन फिल्माने से डर रहे थे। तापसी पन्नू बोलीं, ''मुझे उम्मीद है कि मैंने विक्रांत और हर्षवर्धन दोनों को इंटीमेट सीन फिल्माने से पहले कम्फर्टेबल फील करवा दिया था। मुझे ऐसा करना पड़ा क्योंकि वो दोनों बहुत ज्यादा डरे हुए थे। उन्होंने सोचा था कि 'पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ'...इसलिए मुझे लगा कि ये दोनों सच में बहुत डरे हुए थे...क्योंकि मुझे नहीं पता, मेरी इमेज या कोई और समस्या थी...लेकिन मैं विनील के पास जाकर इसकी शिकायत करती थी।''

क्या तापसी पन्नू इंटिमेट सीन करने से पहले ब्वॉयफ्रेंड से पूछती हैं?

क्या तापसी पन्नू इंटिमेट सीन करने से पहले ब्वॉयफ्रेंड से पूछती हैं?

इंटरव्यू में जब तापसी पन्नू से पूछा गया कि 'क्या तापसी पन्नू इंटिमेट सीन करने से पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूछती हैं?', इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा, ''नहीं, मैं फिल्म में किसी भी इंटिमेट सीन करने से पहले अपने पार्टनर (ब्वॉयफ्रेंड) से नहीं पूछती हूं और ना ही बताती हूं। मैं इन सब बातों को अपनी पर्सनल लाइफ से बहुत दूर रखती हूं। मुझे उम्मीद नहीं है कि वह (ब्वॉयफ्रेंड) वह अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में मुझसे अनुमति लेगा, इसलिए उसे मुझसे भी यही उम्मीद करनी चाहिए।"

विक्रांत बोले- मैं अपनी पार्टनर को बताता हूं कि फिल्म में इंटिमेट सीन है

विक्रांत बोले- मैं अपनी पार्टनर को बताता हूं कि फिल्म में इंटिमेट सीन है

अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने कहा कि वह अपनी रियल लाइफ पार्टनर को बताते हैं कि उनकी फिल्म कैसी है और वह फिल्म में किस तरह का रोल करने वाले हैं। फिल्म में अगर कोई इंटीमेट सीन है तो उसके बारे में भी वह अपनी जीवन साथी से शेयर करते हैं।

विक्रांत बोले, ''कभी-कभी उनकी पार्टनर उनके फिल्म का स्क्रिप्ट पढ़ सकती हैं और उन्हे इस बात का पता होना चाहिए कि फिल्म में ऐसे सीन मौजूद हैं। हालांकि मैं बहुत ही एक्टिविली इस बारे में अपनी पार्टनर से बात नहीं करता, लेकिन अगर वह मेरी फिल्म के बारे में कुछ जानना चाहती हैं तो मैं उन्हें बताता हूं।''

हालांकि इस मामले पर हर्षवर्धन ने कहा कि जिस तरह की स्क्रिप्ट की पेशकश की गई है, उसे देखते हुए उनके लिए इस तरह के सीन होना काफी आम है।

विक्रांत की चौथी नेटफ्लिक्स रिलीज है हसीन दिलरुबा

विक्रांत की चौथी नेटफ्लिक्स रिलीज है हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा विक्रांत मेस्सी की चौथी नेटफ्लिक्स रिलीज है। इससे पहले कार्गो, डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में विक्रांत मेस्सी को देखा गया है। हर्षवर्धन को आखिरी बार बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित तैश में देखा गया था। वहीं तापसी पन्नू की अपकमिंग प्रोजेक्ट हैं, लूप लपेटा, रश्मि रॉकेट, दोबारा और शाबाश मिठू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+